पिण्डवाड़ा. यहां नगरपालिका के बाहर बुधवार रात कुछ लोगों ने सुमेरपुर पालिका कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया। पालिका कार्मिक प्रतिबंधित कैरी बैग (पॉलीथिन) पकडऩे के बाद उन्हें नष्ट करने जेके लक्ष्मी सीमेण्ट ले जा रहे थे। मामला पिण्डवाड़ा ईओ के आने पर शांत हुआ।
जानकारी अनुसार सुमेरपुर में पॉलीथिन कैरी बैग पकड़े गए थे। एनजीटी के आदेशानुसार बुधवार शाम को स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप मेहरा, वाहन चालक हीरालाल, जमादार मुकेश कुमार, पंकज सिंह व पारस थैलियों को वाहन में भरकर सीमेण्ट इकाई में ले जा रहे थे। इस दौरान सुमेरपुर से पॉलीथिन बैग विक्रेता सुभाष जैन पुत्र कपिल जैन व एक अन्य महावीर के साथ कार से पीछा करते आ गए और बीच रास्ते में गलौच करने लगे। रात होने के कारण सीमेण्ट इकाई ने थैलियों को लेने से मना कर दिया। इस पर कार्मिक गाड़ी लेकर पिण्डवाड़ा नगरपालिका आ गए। आरोप है कि यहां विके्रता व दो अन्य ने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढऩे पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। एसआई बिहारीलाल मौके पर पहुंचे। विक्रेता ने जब्त प्लास्टिक थैलियां बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में अधिशासी अधिकारी नीरज कुमारी मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। बाद में सुमेरपुर नगरपालिका से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार मौके पर पहुंचे। परिहार रिपोर्ट लेकर पिण्डवाड़ा थाने गए पर थानाधिकारी नहीं होने के कारण मना कर दिया। बाद में कर्मचारियों ने सुमेरपुर जाकर पुलिस में रिपोर्ट दी।
इनका कहना है
मामले को लेकर थाने से एसआई मौके पर गए थे। सुमेरपुर से आए कर्मचारी पॉलीथिन डिस्पोज करने सीमेण्ट इकाई ले जा रहे थे। उनके पास मेमो था। मौके पर किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी थी जिसके बाद वे वापस आ गए।
- सुमेरङ्क्षसह, थानाधिकारी, पिण्डवाड़ा





No comments:
Post a Comment