Breaking News
recent

राजस्थान में यहां शराब की दुकान पर महिलाओं ने लगाई आग, जमकर हुआ बवाल

सीकर.
पलसाना Palsana के नजदीकी गांव माजीपुरा में एक थड़ी पर अवैध शराब Illegal liquor बिकने से बढ़ रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश angry women आज उबाल खा गया। गांव की आग बबूला महिलाएं इकट्ठा होकर आज उस थड़ी के पास पहुंच गई और उसमें आग लगाकर सारी शराब को जला दिया। इतना ही नहीं इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उस थड़ी को बीच रास्ते पर भी उड़ेल दिया और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शराब की बिक्री से घर में बढ़े कलह की दास्तां बताते हुए इस दौरान कुछ महिलाएं तो भावुक भी हो गई। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन से एकबारगी तो रास्ता जाम हो गया। जिसे बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया । प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि गांव में तीन साल से दो थडिय़ों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। जिनके खिलाफ विरोध करने पर एक थड़ी तो हटा ली गई, लेकिन बार बार की गुहार के बाद भी दूसरी थड़ी को नहीं हटाया गया। जिससे थड़ी पर रोजाना दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता। जो गांव की युवतियों और महिलाओं के साथ अभद्रता करते । यही नहीं गांव के मजदूर भी अपनी रोजाना की कमाई से शराब पीकर घर में महिलाओं से मारपीट करते। जिसके चलते मजबूरी ें में महिलाओं का यह कदम उठाना पड़ा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.