गंगापुरसिटी . सैन समाज की ओर से बुधवार को सैन जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर समाज की ओर से सैन महराज की शोभायात्रा निकाली गई।
बैण्डबाजे के साथ शाम को सैन समाज धर्मशाला से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो व्यापार मंडल हॉस्पिटल, देवी स्टोर चौराहा, खारी बाजार, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज, फव्वारा चौक एवं कचहरी रोड होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुष नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान सैनजी के जयकारे गूंजते रहे। राम दरबार, शंकर-पार्वती, सैन महाराज की सजीव झांकी आकर्षण का केन्द्र रहीं। मार्ग में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
इससे पहले दोपहर को धर्मशाला में गणेश पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि संजय गोयल, विजेन्द्र चितोसिया, विशिष्ट अतिथि राधेश्याम चौधरी, मुरारीलाल कोटा व घनश्याम रावत मौजूद थे। इस दौरान घोड़ी, चंवर व तिलक की बोली भी लगाई गई। इस दौरान राजेश सैन, लड्डूलाल, मोहित, गोपाल सैन, सत्यनारयण हरसोता, लल्लूलाल आदि मौजूद थे। संचालन सुनील सैन ने किया।
सैन जयंती पर शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
बामनवास . उपखण्ड मुख्यालय पर बुधवार को सैन उत्थान समिति के तत्वावधान में सैन जयंती मनाई गई। इस मौके पर गढ़मोरा रोड स्थित मालदेव की बगीची में सर्वप्रथम सैन समाज के सभी स्त्री पुरुष इकट्ठे हुए। यहां पर सैनजी महाराज का सामूहिक रूप से पूजन किया गया। घोड़ी की बोली लगी, जो ११ हजार रुपए में गिरधारी लाल सैन के नाम रही। पूजन के बाद कलश यात्रा एवं शोभायात्रा साथ-साथ रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर धूप की परवाह न करते हुए भी जमकर थिरके।
शोभायात्रा पंचायत समिति तिराहे, शीतला माता चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होती हुई वापस आयोजन स्थल तक पहुंची। सैन उत्थान समिति के तहसील अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सैन ने बताया कि सैन जयंती के इस तहसील स्तरीय कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथियों का साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। समाज के लोगों द्वारा सहभोज से पूर्व इस मौके पर संगठित रहकर समाज हित में कार्य करने का भी संकल्प लिया गया। वहीं बाहर से आए अतिथि वक्ताओं द्वारा समाज के युवा वर्ग को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी।





No comments:
Post a Comment