Breaking News
recent

आधी रात को ऐसा क्या हुआ कि मचाना पड़ा हल्ला

-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए छह नकाबपोश बदमाश
चित्तौडग़ढ़
यहां निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित एक मकान में शनिवार को आधी रात बाद घुसे चोर मकान मालिक की जाग होने पर भाग छूटे। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश छह बदमाश कैद हो गए। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को भी दी गई है। निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित कॉरवा रिसोर्ट के संचालक संजय माथुर के रिसोर्ट में ही स्थित मकान में शनिवार को आधी रात बाद चोर घुस गए। खटपट की आवाज होने से माथुर दंपती की जाग हो गई। दोनों के हल्ला करते हुए बाहर आकर देखा तो वहां नकाबपोश तीन बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। बाद में माथुर ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो पता चला कि नकाबपोश बदमाशों की संख्या छह थी। चोर रिसोर्ट परिसर में घुसकर मकान तक तो पहुंच गए, लेकिन माथुर दंपती की सजगता से वे घर में प्रवेश नहीं कर पाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.