Breaking News
recent

अध्यात्म से सराबोर वातावरण, गूंजे जयकारे

अध्यात्म से सराबोर वातावरण, गूंजे जयकारे


भीनमाल. वियो का गोलिया गांव में श्रीमद भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ के आज तीसरे दिन रविवार को दिनभर ग्रामीणों को हुजूम उमड़ता रहा। गांव में दिनभर मेले-सा माहौल रहा। आयोजन जालोर सिरे मंदिर के महंत गंगानाथ व पूनासा के महेन्द्रगिरी का सान्निध्य रहा।
श्रीमद् भागवत का वाचन करते हुए संत कृपाराम ने बेटी घर का मान-सम्मान है। जिस परिवार में बेटी का जन्म होता है, वह परिवार सौभाग्यवान है, लेकिन दुख की बात यह है कि लोग कन्या को बोझ समझकर कोख में मार देते है। उन्होंने कहा कि कन्या भूण हत्या महापाप है। संत ने कथा में आगे कहा कि भक्ति सच्ची श्रद्धा से करनी चाहिए। सच्ची श्रद्धा से ही भगवान प्रसन्न होते है। उन्होंने कहा कि भगवान सिर्फ भाव के भूखे है। उन्होंने कथा में सभी को शांति व प्रेम से रहने का संदेश दिया। मंच का संचालन चेतन शर्मा ने किया। आयोजक भगत आइदानराम ने संत-महात्माओं का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में किसान नेता विक्रमसिंह पूनासा, नागोर से महेंद्रकुमार जैन, सांवलाराम देवासी, रुगनाथ बिश्नोई, भगवानाराम विश्नोई, भोलाराम देवास, गोपालसिंह, मूलाराम देवासी, गणपतसिंह, पताराम देवासी, मंगलाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


देलदरी में धूमधाम से हुई प्राण प्रतिष्ठा
नारणावास. देलदरी गांव में परिहार मेघवाल समाज की ओर से नवनिर्मित सुंधा माता मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को सम्पन्न हुआ।
सुबह शुभ मुहूत्र्त में कन्नीराम गर्ग के सान्निध्य में मूर्ति विराजमान की गई । श्रद्धालुओं ने सुंधा माता के जयकारे लगाए , जिससे मन्दिर का वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के जय नारायण परिहार ने बताया कि फूल मालाओं से मन्दिर की विशेष सजावट की गई। महोत्सव में आस पास के ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया। श्रद्धालुओं ने प्रसादी का भोग लगा कर मन्नत मांगी।
इस अवसर पर गणेशा राम, देशा राम, वगता राम, हरता राम, भोपा राम, मानाराम, ठाकीडा राम, लाला राम, फुसाराम, शांति लाल, राजेंद्र, ओबा राम धारू समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर, रात को भजन-जागरण किया गया। जिसमें भजनों की प्रस्तुति दी गई।


ज्वाला माता मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया
नारणावास. रेवत गांव में ज्वाला देवी सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजपुरोहित वशिष्ठ गौत्रीय जागरवाल समाज की कुलदेवी ज्वालामाता मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जागरवाल समाज के लोगों ने ज्वाला माता को प्रसादी चढ़ा कर खुशहाल जीवन की कामना ं की। बग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गायत्री आश्रम सांथू के विष्णु स्वरूप महाराज का सान्निध्य रहा। लाभार्थियों नेध्वजारोहण कर आरती की। आगामी वार्षिकोत्सव के चढ़ावे बोले गए।महाप्रसादी के लाभार्थी राजपुरोहित जवानसिंह प्रभुसिंह डुडसी का बहुमान किया गया।


माता के जयकारों के बीच चढ़ाई ध्वजा
मोदरा . नरपुरा स्थित करणीधाम पंच देवल का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। माता के जयकारों के बीच लाभार्थी बद्रीदान चारण ने शिखर ध्वजा चढ़ाई। प्रथम वार्षिकोत्सव को लेकर शनिवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार अशोक प्रजापति एण्ड पार्टी बालोतरा द्वारा भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी। वार्षिकोत्सव को लेकर अमर हवन एवं ध्वजा चढाना व अतिथियों एवं भामाशाहों का स्वागत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नरपतसिंह पाटवी, हड़मतदान चारण, रामदान चारण, आवड़दान चारण, दिनेशदान चारण, मनोहरसिंह चारण, यशपालसिंह चारण, दौलतसिंह, जितेन्द्रसिंह, दिलीपसिंह, हिंगलाजदान, कैलाशदान, चन्द्रसिंह, विक्रमसिंह, खेतसिंह, जेपाराम देवासी, भंवरसिंह, पुखराज सुथार, दीपाराम सुथार, थानाराम सुथार, सकाराम प्रजापत, किशोर प्रजापत समेत कई जन मौजूद थे।


प्रवेश द्वार के लोकार्पण को लेकर भजन संध्या में झूमे श्रोता

मोदरा. कस्बे में स्थित आशापुरी माताजी मंदिर प्रांगण में चुन्नीलाल मोतीजी रायगुरू राजपुरोहित नून द्वारा नवनिर्मित प्रवेश द्वार के लोकार्पण को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकार सरिता खारवाल, रमेश माली एण्ड पार्र्टी पाली, जगीया पिण्टीया एण्ड पार्टी अर्थवाडा, अनिता भाटी पाली, श्याम जोधपुरी झांकी कलाकार जोधपुर, आशाराम माली ने भजनों की प्रस्तुति दी। सरिता खारवाल ने मैं तो मनावा म्हारी आशापुरा हे मां..., भैरु छमछम करतो आवे। गायक कलाकार रमेश माली ने मां आशापुरा रो परचो भारी, हाजरी भर दीजो रामदेव। जगीया पिंटिया एण्ड पार्टी अर्थवाडा ने मारवाडी व राजस्थानी कहावतों व चुटकुलों के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर किया। इस मौके पर छोगसिंह, उकसिंह, मोपसिंह, हिमसिंह, (रायगुर मोतीजी परिवार) रतनसिंह, हरिसिंह, जोरसिंह, नरपतसिंह, सुरेशकुमार, अशोककुमार, सोवलसिंह, गोपालसिंह, मेघसिंह, पुखराज मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.