चित्तौडग़ढ़. वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंति पर गुरूवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। जौहर भवन मे जौहर क्षत्राणी संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष निर्मला राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप के शौर्य एवं स्वाभिमान से राजपूत समाज ही नहीं सभी 36 कौम के लोग गर्व और अभिमान महसूस करते है। संस्था की उपाध्यक्ष मीना कंवर ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति की मिसाल व हर वर्ग के लिए अनुकरणीय है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेशाध्यक्ष राजीव सिंह और भारत रक्षा मंच की अध्यक्ष रश्मि सक्सैना ने प्रताप की जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे शौर्य पुरूष युगो युग तक समाज में आदर्श के रूप में याद किए जाएंगे। संस्था की संगठन मंत्री श्याम कंवर व मनीषा कंवर ने भीा प्रताप को भावाजंलि अर्पित की। करणी सेना उपाध्यक्ष नितेश राठौड़ व पूनम कंवर ने समाज में फैली मृत्युभोज व दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने के लिए प्रेरित किया। संस्था के राजकंवर, गिरिराज कंवर व मूमल कंवर ने जयपुर व सीकर से पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में करणी सेना की कॉलेज अध्यक्ष कुसुम भाटी,ममता राणावत आदि क्षत्राणिया मौजूद थी।





No comments:
Post a Comment