झुंझुनूं लोकसभा सीट पर फिर से कमल खिल गया है। इस सीट पर भाजपा के नरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार को तीन लाख दो हजार 547 मतों से पराजित किया।
मतगणना स्थल से रवाना हुए कांग्रेस प्रत्याशी
झुंझुनूं. झुंझुनूं लोकसभा सीट से भाजपा के नरेंद्र कुमार की लगातार बढ़त के बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार मतगणना स्थल से रवाना हो गए। वे अपने समर्थको के साथ मतगणना स्थल सेठ मोतीलाल कॉलेज से चले गए।
नरेंद्र कुमार चुनावी कार्यालय में उमड़ी भीड़
झुंझुनूं. मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा की लगातार बढ़त के बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार के चुनावी कार्यालय में लोगों की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। जैसे-जैसे बढ़त बढ़ती गई, वैसे-वैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई। चुनावी कार्यालय में लोग स्क्रीन के आगे बैठकर चुनावी परिणाम देखा। भारतीय जनता पार्टी की जीत की घोषणा होने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।





No comments:
Post a Comment