अजमेर.
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 की प्रवेश प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह में प्रारंभ होगी। इसके तहत विभिन्न कोर्स में दाखिलों के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे। प्रवेश कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, जनसंख्या अध्ययन, रिमोट सेंसिंग, पर्यावरण विज्ञान, कम्प्यूटर, प्योर एन्ड एप्लाइड केमिस्ट्री, कॉमर्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पुस्तकालय विज्ञान, योग, खाद्य एवं पोषण, विधि, हिन्दी और अन्य कोर्स संचालित है। सत्र 2019-20 के लिए जून में प्रवेश प्रारंभ होंगे।
ऑनलाइन भरे जाएंगे फार्म
विभिन्न कोर्स में दाखिलों के लिए विश्वविद्यालय ऑनलाइन फार्म भरवाएगा। डीन छात्र कल्याण और विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति प्रवेश कार्यक्रम तैयार करने में जुटी है। प्रवेश सूचना विश्वविद्यालय के वेबसाइट और अखबार में जारी होगी। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए प्रोस्पेक्टस भी ऑनलाइन अपलोड होगा। इसमें परिसर में संचालित कोर्स, छात्रवृत्ति योजना, एनएसएस कार्यक्रम सहित अन्य जानकारी होंगी।
एकीकृत प्रवेश में नहीं रुचि!
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को कॉलेज शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए भी आवेदन लेने की सिफारिश की है। विश्वविद्यालय इसे स्वायतत्ता के खिलाफ मानते हुए एकराय नहीं हैं। मालूम हो कि मदस विश्वविद्यालय में पिछले 31 साल से विद्यार्थियों का ग्राफ 11 से से 1500 तक ही सिमटा हुआ है।





No comments:
Post a Comment