Breaking News
recent

अनिल कुंबले ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, विराट को ही नहीं दी जगह

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और राष्ट्रीय टीम के कोच रह चुके अनिल कुंबले ने अपनी आईपीएल ड्रीम टीम चुनी है। कुंबले की इस टीम में वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े नाम हैं। जिनमें डेविड वार्नर, महेंद्र सिंह धोनी, आंद्रेल रसेल जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं।

कुंबले की टीम में न विराट न रोहित

कुंबले की ड्रीम टीम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्‍तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली। इसके अलावा इस टीम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के ओपनर शिखर धवन को भी टीम में नहीं चुना गया है।

विराट-कुंबले के बीच रह चुका है विवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच विवाद जग जाहिर है। कुंबले जब भारतीय टीम के कोच थे तब विराट कोहली की वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। विराट, कुंबले की जगह रवि शास्त्री को टीम का कोच देखना चाहते थे। विराट से पंगा होने के बाद कुंबले ने पद छोड़ दिया था और इसके बाद रवि शास्त्री की वापसी का रास्ता साफ हुआ था।

अनिल कुंबले की आईपीएल ड्रीम टीम इस प्रकार हैः

1. डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

2. केएल राहुल (किंग्‍स इलेवन पंजाब)

3. श्रेयस अय्यर (दिल्‍ली कैपिटल्‍स)

4. रिषभ पंत (दिल्‍ली कैपिटल्‍स)

5. महेंद्र सिंह धोनी, कप्‍तान (चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स)

6. आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स)

7. हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस)

8. श्रेयस गोपाल (राजस्‍थान रॉयल्‍स)

9. इमरान ताहिर (चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स)

10. कगिसो रबाडा (दिल्‍ली कैपिटल्‍स)

11. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.