पाली। विद्यालय का नाम सुनते ही कक्षा-कक्ष, श्याम पट्ट, बच्चों का कोलाहल और पढ़ाते शिक्षकों की तस्वीर सामने आती है, लेकिन राजस्थान के pali district के रोहट पंचायत समिति के 80 गांवों में इन दिनों यह तस्वीर बदल गई है। वहां बच्चे स्कूल आएंगे। वह भी बिना Uniform। प्रार्थना नहीं करेंगे, पढ़ेंगे भी नहीं। वे सुबह दूध पीएंगे और खेलेंगे या घर चले जाएंगे। इसके बाद मध्याह्न अवकाश का समय होने पर फिर स्कूल आएंगे और भोजन कर लौट जाएंगे।
जिल में वर्ष 2018 में बरसात बहुत कम हुई। इस कारण जल संकट गहरा गया। रोहट क्षेत्र में पेयजल की सबसे अधिक समस्या है। वहां के 80 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इस कारण आयुक्त mid day meal की ओर से ग्रीष्मावकाश में इन गांवों में nutrition वितरण की व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश 9 मई को जारी किए गए। इस पर जिला education officer मुख्यालय की ओर से रोहट के 80 गांवों के संस्था प्रधानों को मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दूध और पोषाहार खिलाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
देनी होगी सूचना
इन गांवों में पोषाहार पकाने की सूचना भी रोजाना देनी होगी। जिस तरह से शिक्षण सत्र चलने के दौरान दी जाती है। इसके साथ ही पोषाहार खाने पहुंचने वाले बच्चों का रेकॉर्ड भी संधारित करना होगा। जिससे यह पता लग सके कि कितने बच्चे इससे लाभान्वित हुए है।
जिले के इन गांवों में पकाया जाएगा पोषाहार
पाली जिले के रोहट, दलपतगढ़, निम्बली पटेलान, निम्बली ब्राह्मणान, ढूढली, कलाली, भूरियासनी, चामुण्डा नगर, लालकी, रामपुरा, बीठू, चाटेलाव, सिणगारी, दूदली, मोरिया, खाण्डी, साजी, हीरावास, डूंगरपुर, सोनाइलाखा, सज्जनपुरा, ढाबर, दुदिया, कानावास, खारड़ा, गाजनगढ़, चोटिला, धर्मधारी, सवाइपुरा, बाण्डाई, दानासनी, मुकनपुरा, झीतड़ा, पिपलिया की ढाणी, मांडपुरिया, इन्द्रों का की ढाणी, काला पीपल की ढाणी, भाकरीवाला, सांवलता खुर्द गांवों में पोषाहार पकाया जाएगा। इसके अलावा आटण, अरटिया, मण्डली दर्जीयान, माण्डावास, नया चेण्डा, खुटाणी, दिवान्दी, मुरडिय़ा, गेलावास, लाम्बड़ा, पुख्तारी, पांचपदरिया, रेवड़ा खुर्द, जैतपुर, गरवलिया, गढवाड़ा, खुण्डावास सुकरलाई, सेदरिया, मालवा, धोलेरिया शासन, धोलेरिया जागिर, नेहड़ा, फेकारिया, वायद, बींजा, बस्सी, उन्दरा, चेण्डा, सिराणा, पाती, हंजावा, कुलथाना, राखाण, धींगाणा, उमकली, देवाण, भिण्डर, कुण्डली चारणान व राणा गांव में भी पोषाहार का वितरण किया जाएगा।
वितरण करवाया शुरू
जिले में रोहट क्षेत्र के गांवों को ही अभावग्रस्त घोषित किया गया था। वहां आदेश आते ही दूसरे दिन से पोषाहार का वितरण शुरू करवा दिया है। यह व्यवस्था summer vacation के दौरान जारी रहेगी। -जगदीशचंद राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, पाली





No comments:
Post a Comment