Breaking News
recent

उदयपुर नगर निगम बेखबर, शहर धूल फांकने को मजबूर, जगह-जगह जाम की समस्या

सीवरेज लाइन डाल दी पर नहीं बनी सडक़ें
धीमी गति से चल रही खुदाई से बढ़ी जाम की समस्या

मुकेश हिंगड़/उदयपुर . स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे सीवरेज डालने के काम के चलते शहरवासी लम्बे समय से धूल फांकने का मजबूर हैं। जहां काम पूरा हो गया, वहां सडक़ नहीं बनने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। जिम्मेदार अधिकारियों ने ठेकेदार के जिम्मे यह काम छोड़ दिया है और इसकी निगरानी तक नहीं कर रहे हैं जिससे पूरे शहर में हालात विकट हैं।

पार्षद से लेकर नगर निगम काम पूरा होने पर नई सडक़ का भरोसा दिला रहे थे लेकिन अब यह कहने लगे है कि बारिश के बाद ही बनाएंगे। सुभाषनगर क्षेत्र के निवासियों ने वार्ड 39 के पार्षद रोबिन सिंह को समस्या से अवगत करवाया। इस पर पार्षद भी दुपहिया वाहन से पेचवर्क की सडक़ से निकले तो बोले बात वाजिब है। उन्होंने निगम को क्षेत्रवासियों को समस्या की जानकारी दी लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है। हिरणमगरी के निवासियों ने गत दिनों पार्षद प्रवीण मारवाड़ी को सडक़ की स्थिति दिखाते हुए कहा कि छोटे बच्चों को स्कूल ले जाने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में मारवाड़ी ने बताया कि उन्होंने निगम को पूरी हकीकत बता दी लेकिन अब आगे काम अफसरों व इंजीनियरों का है।


केस-एक
बीएन कॉलेज के सामने सुभाषनगर में जाने वाले रास्ते में सीवरेज का कार्य बहुत पहले हो चुका है। वहां पेचवर्क की औपचारिकताएं जरूरी की गई है लेकिन उस पेचवर्क से निकलना मुश्किल है, जनता ने


केस-दो
हिरणमगरी सेक्टर तीन चांदनी वाटिका के पास सीवरेज का काम पूरा होने के बाद सडक़ बनाई गई जो दो माह में ही टूट गई। इसी तरह एमडीएस स्कूल पास के रूपनगर में भी एक माह पूर्व बनी सडक़ उखड़ गई है।


केस- 3
दुर्गानर्सरी रोड की तस्वीर तो बहुत खराब है। काम की धीमी गति से राहगीर, क्षेत्रवासी व व्यापारी हो रहे है। इससे सुबह, दोपहर व शाम को कुम्हारों का भट्टा से सुखाडिय़ा समाधि तक जाम लग रहा है।


केस- 4
सुंदरवास से मांडल तलाई होकर बोहरा गणेशजी जाने वाले रास्ते पर सीवरेज का काम चल रहा है मगर दोनों छोर के मुख्य रास्ते पर कहीं संकेतक नहीं लगाए। लोग चक्कर लगाकर वापस लौट रहे हैं।

केंस-5
हिरणमगरी सेक्टर चार स्थित हंसा पैलेस वाली रोड पर सीवरेज का काम चल रहा है। इसमें पाइप लाइन का ध्यान नहीं रखा गया है जिससे क्षेत्रवासियों को नुकसान के साथ ही जलापूर्ति में दिक्कत हो रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.