अलवर. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को अलवर के गोविंदगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित किया। लेकिन भाषण के दौरान गहलोत की जुबान फिसल गई। गहलोत अलवर के पूर्व सांसद महंत चांदनाथ को चांद खां बोल गए। इसके बाद वे बात को संभालते हुए बोले कि चांद और सूरज से काम नहीं चलेगा। उन्हें प्रणाम करो और जितेन्द्र सिंह की तरफ इशारा करते हुए बोले कि काम आपके बीच वाले से ही चलेगा।
चांद के बहाने दिवंगत चांदनाथ पर तंज
मुख्यमंत्री गहलोत ने संबोधन के दौरान चांद-सूरज के बहाने अलवर के पूर्व सांसद दिवंगत चांदनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि अलवर में मेडिक ल कॉलेज के भवन बनाने में करीब 500 करोड़ रुपए खर्च हुए, भवन बनकर तैयार है, लेकिन वसुंधरा सरकार ने बदले की भावना से इस योजना को खटाई में डाल दिया। गहलोत ने कहा कि भाजपा कभी चांद तो कभी सूरज को चुनाव लड़ाती है, इनसे काम नहीं चलेगा, गहलोत ने कहा कि हमने अपनी सरकार में भंवर और जुबेर के बतए हर काम को किया। वहीं रामगढ़ विधायक सफिया खान ने चंबल का पानी लाने की मांग रखी।





No comments:
Post a Comment