जयपुर।
जयपुर के झोटवाड़ा थाना अंतर्गत खातीपुरा स्थित न्यू सत्य नगर कॉलोनी में मंगलवार शाम को एक विवाहिता कमरे में फंदे से लटकी मिली। विवाहिता के गेट नहीं खोलने की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोडकऱ अंदर घुसी तो ओढऩी के फंदे से संतोष कंवर (30) झूलते मिली। कमरे में मिले सुसाइड नोट मिला में लिखा था, मैं मेरी मर्जी से मर रही हूं, किसी को परेशान मत करना। उधर, अजमेर के रूपनगढ़ से पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। संतोष की खातीपुरा करणसिंह से वर्ष 2015 में शादी हुई थी।
झोटवाड़ा थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुला साक्ष्य जुटाए है। शव को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर बुधवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विवाहिता के पिता मगनसिंह ने आरोप लगाया कि सुसाइड नोट ससुराल वालों ने ही लिखा है। उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं इधर बदलते परिवेश में कुछ ऐसे लोग भी सामने आने लगे हैं जो दहेज नहीं लेकर दूसरों के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं। यही नहीं उनका मानना है कि बहू ही उनके लिए सबसे बड़ा दहेज है। ऐसा ही नजारा सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे के समीपवर्ती ग्राम जुगराजपुरा के गोपालपुरा में देखने को मिला। गांव में प्रभात राम यादव (हनीनवाल) की बीती रात्रि को दो पुत्रियों ममता व आशा की शादी हुई। समारोह में वर नवीन यादव जो दिल्ली में इंस्पेक्टर ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए दहेज लेने से इंकार कर दिया। विवाह समारोह में सभी रस्में एक रुपए से निभाई गई। समाज में दहेज नहीं लेकर समाज में सराहनीय पहल करने वाले वर पक्ष के निर्णय की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।





No comments:
Post a Comment