Breaking News
recent

जीत के बाद गौतम का केजरीवाल पर 'गंभीर' हमला, 'जमीर और ईमान हारने पर सब हार जाएंगे'

नई दिल्ली। क्रिकेट से राजनीति में एंट्री करने वाले बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने करीब चार लाख वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को शिकस्त दी है। इस जीत से गदगद गौतम ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर 'गंभीर' हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस दिन आप अपना जमीर और ईमान हार जाएंगे उस दिन सब हार जाएंगे।

 

AAP पर गंभीर का हमला

दिल्ली स्थित बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, 'मैं दिल्ली के सीएम साहब ( अरविंद केजरीवाल ) से कहना चाहूंगा कि चुनाव आएंगे और जाएंगे। लेकिन, जिस दिन आप अपने जमीर और ईमान हार जाएंगे उस दिन सबकुछ हार जाएंगे। एक सीट जीतने के लिए अगर आप ऐसा घिनौना आरोप लगा सकते हैं तो मेरे पास ज्यादा शब्द नहीं हैं उनके बारे में बात करने के लिए।' गौरतलब है कि चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने गौतम गंभीर पर बड़े आरोप लगाए थे। आप प्रत्याशी आतिशी ने आरोप लगाया था कि उनके बार में अश्लील पर्चे बटवाए हैं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था और दोनों के बीच जमकर ट्विटवर वॉर चला था। लेकिन, चुनाव परिणाम में गौतम गंभीर को बड़ी जीत मिली है। जीत के बाद गंभीर ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.