Breaking News
recent

प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधा, पीट-पीट कर किया लाल

चूरु/साहवा। गांव धीरवास छोटा स्थित एक घर में शनिवार रात घुसे एक युवक को परिजनों ने बंधक बना लिया। युवक को खेजड़ी के पेड़ से बांधकर लाठी, डंडों व लात-मुक्कों से बुरी तरह पिटाई कर दी। पीट-पीट कर युवक के शरीर के पिछले हिस्से को लाल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव चैनपुरा छोटा निवासी घायल रामनिवास को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। युवक अभी उपचाराधीन है।

साहवा थानाधिकारी गोविन्दराम ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली गांव धीरवास में एक युवक किसी घर में घुसा है। जिसे पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर रहे है। इस पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल रामनिवास छुड़वाया। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने रामनिवास से पूछताछ के बाद बताया कि करीब 4 साल पहले एक शादी में यहां आया था। इस दौरान एक युवती से जान पहचान हो गई। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। वह यहां उससे मिलने आया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

पांच साल पहले बंगाल से लाया था पत्नी
युवक के परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले बंगाल की युवती से रामनिवास की शादी की थी। डेढ़ साल की बच्ची है। लेकिन पत्नी किसी कारणवस करीब एक साल पहले रामनिवास को छोड़कर बच्ची को साथ लेकर बंगाल वापस चली गई।

युवती ने दर्ज कराया मामला
शाम को युवती ने भी थाने में हाजिर होकर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया है। रिपोर्ट में बताया कि रात को वह सो रही थी इस दौरान चैनपुरा छोटा निवासी रामनिवास घर में घुस कर उसे घसीटने लगा। शोर मचाने पर उसकी मां व पिता ने पकड़ लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.