चूरू.
बीदासर कस्बे के वार्ड पांच में एक महिला के साथ मारपीट करने तथा कपड़े फाडकऱ निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को रविवार देर रात सुजानगढ़ कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला Churu naked Woman Case की जेठानी सुनीता, जेठ संपत, सास विमला व देवर शंकर को जेल भेज दिया। इसके अलावा निर्वस्त्र महिला का Video बनाकर Viral करने के आरोपी वार्ड छह निवासी भवानी शंकर उर्फ शंकर नाई को भी जेल भेज दिया गया। पुुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला को नारी निकेतन भेजने के लिए कहा तो उसने नारीनिकेतन जाने से मना कर दिया और बोली कि अपनी दूसरी जेठानी के पास जाएगी। उक्त जेठानी ने ही उसे कल कपड़े पहनाने का प्रयास किया था लेकिन महिला ने नहीं पहने। इस पर पुलिस ने पीडि़त महिला को उसकी जेठानी के पास भेज दिया। डिप्टी शर्मा ने बताया कि पांचों आरोपियों को चूरू जेल में भिजवा दिया गया है।
यह था मामला
गौरतलब है कि वार्ड पांच में रविवार सुबह महिला की जेठानी व सास ने महिला से जमकर मारपीट की और बाद में कपड़े फाड़ दिए। महिला को इतना जलील किया कि महिला निर्वस्त्र अवस्था में थाने जाने के लिए मजबूर हो गई। घर से सुबह साढ़़े आठ बजे निकली और सवा नौ बजे थाने पहुंच गई लेकिन शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला के थाने के पास पहुंचने पर बेडशीट से उसके तन को ढका गया और बाद में थाने के अंदर ले जाया गया। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर दोपहर बाद सास, जेठ, जेठानी व देवर के खिलाफ प्रताडि़त करने व निर्वस्त्र अवस्था में घर से निकलने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। डिप्टी शर्मा ने बताया महिला के पति व माता-पिता को सूचना दे दी गई है उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Read More :
VIDEO: निर्वस्त्र होकर 3 किलोमीटर चलकर थाने पहुंची महिला का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
निर्वस्त्र अवस्था में तीनी किमी चलकर थाने पहुंची महिला, लेकिन सूचना पर भी नहीं चेती पुलिस





No comments:
Post a Comment