Breaking News
recent

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंतिम बूथ पर वोट के लिए लोगों में अपार उत्साह, लंबी कतारों में कर रहे बारी का इंतजार

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा ( Indo Pak border in Rajasthan ) के अंतिम बूथ पर सोमवार को लंबी लंबी लाइनों में खड़े होकर मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha election 2019 in Rajasthan ) के लिए प्रदेश में दूसरा और आखिरी चरण का मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से पहले ही इस अंतिम बूथ पर लंबी कतारें लग गईं। लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखते ही बन रहा है। उधर, जम्मू-कश्मीर के लेह में एक ऐसा भी मतदान केंद्र है, जहां सबसे कम मतदाता हैं। लेह में गाइक गांव में एक मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां केवल 12 मतदाता हैं। इनमें पांच पुरुष और सात महिलाएं हैं।

 

27 ए गांव के मतदाता बूथ संख्या 52 के बीएलओ ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha Election 2019 ) के तहत मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और अब बूथ संख्या 52 में बहुत लंबी लाइन लगी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। हमने लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए भी कहा है।

 

लाइन में लगे एक जागरूक मतदाता ने बताया कि वोट का बहुत महत्व है। एक अन्य मतदाता ने कहा कि हर उस व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है।

 

भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंतिम छोर पर अंतिम बूथ पर लाइन में खड़े एक और मतदाता ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और संविधान ने हमें अपने प्रतिनिधि चुनने का हक दिया है। इसलिए वोट का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

 

बीएलओ ने ये भी बताया कि ऐसे कई ग्रामीण हैं, जो करीब आठ से 10 किलोमीटर का सफर तय करके वोट डालने यहां पहुंचे हैं।

 

श्रीगंगानगर लोकसभा चुनाव (Sri Ganganagar Lok Sabha Constituency ) में सोमवार को 19 लाख 28 हजार 900 मतदाता इस बार 9 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इसमें 10 लाख 10 हजार 78 पुरुष और 9 लाख 18 हजार 912 महिला मतदाता शामिल हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग ने 2024 मतदान केन्द्र बनाए हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशी भी अपनी दमदार उपस्थिति दिखाने के लिए जुटे रहे। इस संसदीय क्षेत्र में गंगानगर जिले की पांच विधानसभाओं श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, सादुलशहर, सूरतगढ़ और रायसिंहनगर और हनुमानगढ़ जिले की हनुमानगढ़, संगरिया और पीलीबंगा विधानसभा के मतदाता गंगानगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर सकेंगे।



पचास हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार देंगे वोट

आयु वर्ग मतदाता
18 से 19 वर्ष 50,681

20 से 29 वर्ष 5,02,465
30 से 39 वर्ष 4,42,516

40 से 49 वर्ष 3,48,003
50 से 59 वर्ष 3,04,478

60 से 69 वर्ष 1,65,909
70 से 79 वर्ष 78,784

80 वर्ष से अधिक 36,154
कुल योग - 19,28,990

इसमें महिला- 9,18,912
पुरुष मतदाता-10,10,078

----------
विधानसभावार मतदाता

विधानसभा पोलिंग बूथ कुल वोट पुरुष महिला

सादुलशहर-242 2,19,997 1,15,502 1,04,495
श्रीगंगानगर-218 2,24,813 1,17,194 1,07,619

श्रीकरणपुर-255 2,25,871 1,18,175 1,07,696
सूरतगढ़-261 2,31,692 1,22,763 1,08,929

रायसिंहनगर- 278 2,47,522 1,30,078 1,17,424
संगरिया-228 2,33,090 1,21,074 1,12,016

हनुमानगढ़-258 2,73,561 1,42,677 1,30,884
पीलीबंगा-284 2,72,444 1,42,595 1,29,849

कुल योग-2024 19,28,990 10,10,078 9,18,912



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.