Breaking News
recent

राजस्थान में यहां मतदान का बहिष्कार, सूने पड़े पोलिंग बूथ

करौली।

करौली जिले में नादौती उपखंड के घोड़ा चैनपुर गांव के मतदान केंद्र संख्या 238 पर कस्बा शहर से बागोर छत्तीसगढ़ सडक़ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। मौके पर पहुंचे उप जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा विकास अधिकारी बलदेव सिंह गुर्जर थाना अधिकारी भंवर लाल बुनकर आदि अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और मतदान के लिए प्रेरित किया, लेकिन ग्रामीण प्रशासन वसंत निर्माण विभाग के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए मतदान नहीं करने पर अड़े रहे। 9:20 तक भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। मौके पर उप जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारी मौजूद है और ग्रामीणों से बार बार मतदान की अपील कर रहे हैं।

 

वहीं करौली-धौलपुर लोकसभा सीट ( Karauli Dholpur Lok Sabha Constituency ) के बाड़ी क्षेत्र में मतदान करने आई एक बुजुर्ग महिला वोट डालने बिना पहचान पत्र के पहुंच गई। जिसके कारण महिला को वापस पहचान पत्र लाकर वोट करने को कहा गया है।

 

लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के लिए करौली के मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस दौरान दो-तीन मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी होने की जानकारी भी सामने आई, लेकिन 20 मिनट बाद मतदान चालू हो गया। करौली के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मतदान बूथ 140, हिण्डौन सिटी के बूथ नम्बर 205 पर ईवीएम में खराबी हो गई, जिसे आधे घंटे बाद ठीक किया जा सका। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सपोटरा, करौली, हिण्डौन सिटी, टोडाभीम विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ ईवीएमों में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसे दुरस्त कर दिया गया है।

 

गर्मी की वजह से सुबह से ही लाइन लगी
करौली सहित प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, इस कारण मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है। महिला तथा नए मतदाता भी काफी संख्या में घरों से निकल कर मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है।

 

 

फोटो प्रतिकात्मक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.