Breaking News
recent

कुएं में गिरने से मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

अकलेरा/झालावाड़।
कामखेड़ा थाना क्षेत्र के आफुखेड़ी गांव में स्थित कुएं में मां बेटी के गिरने से मौत हो गई। कुए में शव देखे तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसर गया।

थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि साहिबा 35 साल निवासी बांसखेड़ा हाल मोडक स्टेशन कमलपुरा निवासी अपनी 4 साल की बेटी शालिनी के साथ 8 तारीख को मोडक से गांव में बुआ से मिलने आ रही थी। इसी बीच रात के समय घर के पास ही स्थित कुएं में नीचे गिर गई। ग्रामीणों को सूचना मिलने पर थाना अधिकारी को सूचित किया। यहां से थानाधिकारी मय जाब्ते के मौके पर पंहुचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मामले में बताया जा रहा है कि कुंआ बिना मुंडेर का था। ऐसे में अंधेरे के कारण यह हादसा हो गया। लेकिन पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.