Breaking News
recent

सर्वश्रेष्ठ किताब हमारी आत्मा

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन मुनि आचार्य सुकुमालनंदी महाराज ने संत भवन में आयोजित प्रवचन सभा में कहा कि सबसे ज्यादा नजदीक हमारी आत्मा है,लेकिन हम इसे पहचानते नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे अच्छी किताब हमारी आत्मा है।ऐसे में हम ने अपनी आत्मा को समझ लिया जान लिया तो हमें हमारी जिन्दगी की सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। वही उन्होंने कहा कि मां की गोद दुनिया की सबसे बड़ी पाठशाला है। ऐसे में हमें हमारी आत्मा में ही सभी परेशानियों का हल खोजना चाहिए। कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के रिंकू, बीना गंगवाल द्वारा सभी को चांदी के सिक्के वितरित किए गए।

मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया
सवाईमाधोपुर. स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को जिले में मातृ एवं शिशु पोषण दिवस मनाया गया। उप स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर एएनएम, एलएचवी के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया।साथ ही एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था, टीकाकरण, पोषण, संतुलित आहार, समय पर एएनसी चेकअप करवाने संबंधी जानकारी दी गई। बच्चों का वजन लिया गया व टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड संधारण की जांच भी की गई। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा एमसीएचएन सूत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सत्रों का निरीक्षण किया गया व जिन स्थानों पर कमियां पाई गई उनमें सुधार के निर्देश दिए गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.