Breaking News
recent

खेतेश्वर सेवा संस्थान की ओर से कॅरियर गाइडेंस शिविर: सफलता के लिए जुनून आवश्यक

सिरोही. खेतेश्वर सेवा संस्थान की ओर से रविवार को कॅरियर गाइडेंस शिविर का आयोजन कालन्द्री स्थित ब्रह्माजी मंदिर में किया गया। इसमें 115 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों का पंजीयन व अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में चार सत्र में विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी टिप्स, लक्ष्य निर्धारण करने, 10वीं व 12वीं के बाद पढ़ाई की दिशा पर विचार-विमर्श किया गया।
विकास अधिकारी राकेश राजपुरोहित ने कहा कि मूल्यांकन खुद कर जीवन में लक्ष्य निर्धारण करें। प्रधानाचार्यईश्वरलाल पुरोहित ने हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
मोटिवेशन स्पीकर आचार्य भरत रायगुर ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए बेहद आवश्यक है जुनून। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। बैंक मैनेजर हितेश राजपुरोहित ने बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाने की जानकारी दी।
संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मणराज पोदरवाल व संरक्षक कन्हैयालाल सैपाऊ ने आभार जताया। इस दौरान इन्द्रजीतसिंह, सुरेश रायगुर, शंकरलाल, गणेशनंदु, मीठालाल, महेन्द्र रायगुर, गणेश पुरोहित, प्रवीण राजपुरोहित, फूलाराम, सुरेश पुरोहित आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.