Breaking News
recent

गर्मी में परिंदों के लिए पेड़ों पर लगाए परिंडे व चुग्गापात्र

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा मूक पक्षियों की सेवा जरूरी


जालोर. जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार को ईदगाह परिसर में गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए।
महासंघ के जिलाध्यक्ष रमजान खान ने कहा कि इस भीषण गर्मी में मनुष्य तो पानी की व्यवस्था कर लेता है, लेकिन बेजुबान पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेलनर्स शहजाद खान ने सभी को परिण्डे लगाने को कहा। महासंघ सचिव फिरोज खान ने कहा कि रमजान के माह में इससे बढ़कर कोई इबादत नहीं हो सकती। कारागृह के मेल नर्स इरफान खान ने कहा कि ईदगाह व शहरे खामोशान में पक्षियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए परिंडे लगाए तथा नियमित देखभाल व समय-समय पर पानी डालने की जिम्मेदारी ली। जिला टेनिस क्रिकेट बॉल संघ के कोषाध्यक्ष कानदास वैष्णव ने बताया कि प्रति वर्ष पक्षियों के लिए परिण्डे व चुग्गे की व्यवस्था करते हैं। महासंघ के एनआर उस्मानी, नूर मोहम्मद, व्याख्याता राजू शेख, लिपिक रफीक मोहम्म्द व एचए सेवानिवृत्त कर्मचारी सिराज मोहम्मद समेत अन्य कई मौजूद थे।

रैली से दिया संदेश
उम्मेदपुर. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाज सेवा शिविर के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई। अचलसिंह व ललिता शर्मा का नेतृत्व रहा। इस दौरान शौकत अली ने विद्यार्थियों के लिए पारितोषिक व अल्पाहार की व्यवस्था की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दस परिंडे लगाए गए। मनीष लोहार व रवीना परिहार ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य प्रतापराम गर्ग, चेतनराज, खीमराज मेवाड़ा, जितेंद्र कुमार, फूलाराम, मांगूसिंह, खसी देवी आदि उपस्थित थे।


मंदिर के पास लगाए चुग्गा पात्र व परिंडे
नारणावास. क्षेत्र में जगह-जगह पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने का क्रम जारी है। रविवार को बागरा-डूडसी मार्ग पर जुजार बावसी मंदिर के पास राजपुरोहित युवा मंडल बड़ावास की ओर से चुग्गा पात्र व परिंडे लगाए। कार्यक्रम के दौरालन युवाओं ने इन पात्रों में प्रतिदिन चुग्गा व पानी भरने का संकल्प लिया। इस दौरान युवाओं ने गांव के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य से जोडऩे का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अर्जुनसिंह, नैनसिंह, अशोकसिंह, बगसिंह, केसरसिंह, पहाड़सिंह, विक्रमसिंह, दिनेशकुमार, विजयराज, प्रहलादसिंह, लादसिंह, गौतमसिंह, गोविंद, जीगर मौजूद रहे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.