Breaking News
recent

सड़क पर बिखरी बजरी से शहर कांग्रेस अध्यक्ष चोटिल, तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे

रतनगढ़. सड़क पर बिखरी बजरी से शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की बाइक फिसलने से ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान गिरकर चोटिल हो गए। चाकलान घायल अवस्था में ही तहसील कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार कस्बे में एक कॉम्पलेक्स का निर्माण चल रहा है। निर्माण के लिए ले जाई जा रही बजरी मार्ग पर बिखर गई। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान की बाइक फिसल गई और वे चोटिल हो गए। गुस्साए चाकलान तहसील कार्यालय में घायल अवस्था में ही पहुंच गए और वहां जाकर धरने पर बैठ गए। इस बात की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका ईओ पर कस्बे में अवैध निर्माण करवाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निलंबित करने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख तहसीलदार सरिता ने मौके पर पुलिस बुलवा ली। करीब एक घंटे तक चले शोर शराबे के बाद नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रकुमार व नगरपालिका ईओ नूर मोहम्मद तहसील कार्यालय पहुंचे। लोगों के विरोध के चलते उन्होंने कॉम्लैक्स का निर्माण रुकवाकर उसको सील कर दिया। इस अवसर पर विरोध करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया, जिला महामंत्री कल्याणसिंह, संतोष बाबू इंदौरिया, रमेश कुमावत, सोनू जांगिड़, महावीर महर्षि, नेमीचंद चौमाल, राजकुमार चाकलान, पार्षद अनिल पारीक आदि मौजूद थे। बात मानने के बाद कांग्रेसजन अरविन्द चाकलान को राजकीय अस्पताल ले गए और वहां से रैफर कर दिया गया।


ईओ ने दर्ज कराया मामला
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नूर मोहम्मद ने मुख्य बाजार में आवासीय अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर वाणिज्यिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराने पर थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि पश्चिमी बाजार में गणेशजी के मन्दिर से पूर्व कृष्ण कुमार सराफ व राजकुमारी सराफ की ओर से आवासीय निर्माण की स्वीकृति ली गई थी। वहां वाणिज्यिक निर्माण करवाकर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराना शुरू कर दिया। निर्माण पर रोक लगाने के बावजूद किए गए निर्माण के विरोध में नगरपालिका एक्ट में पुुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच पुलिस उपाधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.