Breaking News
recent

साइकिल रैली, वोट मैराथन और पतंगोत्सव होगा

बीकानेर. बीकानेर नगर के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता समारोह शुक्रवार से शुरू होगा। पहले दिन अंतररराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिस्ट साइकिल रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमारपाल गौतम रैली का नेतृत्व करेंगे। इसकी शुरुआत सुबह 7 बजे वृद्धजन भ्रमण पथ से होगी। रैली यहां से अम्बेडकर सर्किल, रेलवे स्टेडियम, एमजी रोड, जूनागढ़, एमएस कॉलेज होते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय पहुंचेगी। समारोह के दौरान 4 मई को वोट मैराथन होगी तथा 5 मई को पतंगोत्सव मनाया जाएगा।

उछब थरपणा का आगाज होगा
थार विरासत एवं रचाव संस्थान की ओर से बीकानेर के 532 वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय उछब थरपणा कार्यक्रम होगा। संस्था के सचिव राजेश रंगा एवं शिवशंकर भादाणी ने बताया कि पहले दिन सुबह 10 बजे नागरी भण्डार कलादीर्घा में 'कला ही कला कार्यक्रम के तहत 4 कलाओं की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें साफl, पगड़ी एवं कलात्मक चंदा, उस्ताकला, कुरेचण कला के चित्रों का प्रदर्शन होगा। दूसरे दिन 4 मई को शाम 6 बजे कलादीर्घा में काव्य संगम का आयोजन होगा। 5 मई को 'नगर वैभव अर राजस्थानी विषय पर परिसंवाद शाम 6 बजे होगा।

लगेगी 'चन्दा प्रदर्शनी
श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति की ओर से दो
दिवसीय 'चन्दा प्रदर्शनी शुक्रवार को सुबह ८ बजे लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर शुरू होगी। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि प्रदर्शनी में बीकानेर के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से बनाए गए चन्दों को प्रदर्शित किया जाएगा। चंदे के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान,
बाल विवाह रोकने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण,
खुशहाली, बीकानेर का गौरव बढ़ाने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.