Breaking News
recent

समर्थन मूल्य खरीद में कागजी माथापच्ची, सरकारी शर्तें और भुगतान में देरी बनी परेशानी

समर्थन मूल्य खरीद में कागजी माथापच्ची, सरकारी शर्तें और भुगतान में देरी बनी परेशानी

बालोतरा में 18 व सिवाना में 28 किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेची फसल
समय पर भुगतान नहीं करने से किसान बाजार में औने-पौने दामों में फसल बेचने को मजबूर
बालोतरा.सरकार के समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने, लेकिन समय पर भुगतान नहीं करने से किसान इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। तुरंत पैसों की जरूरत पर किसान स्थानीय बाजार में ही औने-पौने दाम में फसल बेचने को मजबूर हैं। इस वर्ष खरीद केन्द्र बालोतरा में 18 व सिवाना में 28 किसान ही समर्थन मूल्य पर सरसों बेचने पहुंचे। इससे हर समय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहता तो कार्मिक हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
किसानों को फसल की लागत कीमत उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार बातें बढ़चढ़ कर करती है, लेकिन फसल खरीदने को लेकर सरकार की शर्तें व देरी से भुगतान करना, किसानों को रास नहीं आ रहा है। इस पर सरकार के समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने की घोषणा करना, किसानों के लिए बड़ा मजाक बनकर रह गया है। समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने के लिए खेत की गिरदावरी रिपोर्ट, भामाशाह, आधार कार्ड, बैंक पास बुक आदि दस्तावेजों के साथ किसानों को ई मित्र अथवा मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय में पंजीयन करवाना अनिवार्य है। इस पर अधिकांश किसान निरक्षर होने पर इसमें रुचि नहीं लेते हंै। वहीं अधिकतम 25 क्ंिवटल खरीदने की अनिवार्यता, गांव से केन्द्र की अधिक दूरी, साधनों का अभाव ,महंगे किराए व देरी से भुगतान पर किसान समर्थन मूल्य पर फसल बेचने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
नाममात्र तुलाई, भुगतान को भटक रहे किसान -सरकार ने राजफैड के माध्यम से समर्थन मूल्य पर सरसों खरीदने करने का निर्णय लेते हुए प्रति क्ंिवटल 4200 रुपए इसका मूल्य निर्धारित किया। 1 अप्रेल से खरीद का निर्णय लिया, लेकिन कुछ समय बाद इसमें रद्दोबदल करते हुए 15 अप्रेल से खरीद करने का फैसला लिया। तब से आज दिन तक खरीद केन्द्र बालोतरा में नाममात्र 18 किसानों ने 193.50 क्ंिवटल व सिवाना में 28 किसानों ने 385.50 क्ंिवटल सरसों की तुलाई करवाई। बालोतरा में कुल 34 व सिवाना में 40 किसानों ने पंजीयन करवाया। जानकारी अनुसार जिन्होंने फसल बेची है, उन्हें भी आज दिन तक भुगतान नहीं किया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.