जहाजपुर/शक्करगढ़।
किशनगढ़ कस्बे में शनिवार सुबह पेड़ पर एक शव लकटा मिला। जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर शक्करगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए जहाजपुर चिकित्सालय पहुंचाया।
शक्करगढ़ थाना प्रभारी विनोदकुमार मीणा के अनुसार सुबह शौच के लिए गई महिलाओं ने पेड़ पर शव लटका देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के धाकड़खेड़ी निवासी सूरजमल पुत्र हीरालाल मीणा के रूप में हुई। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले।
वास्तविक रिपोर्ट पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को जहाजपुर मोर्चरी घर में रखवाया। मृतक के भाई नारायण मीणा की रिपोर्ट के आधार पर परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
बीमार पत्नी से आया था मिलने
किशनगढ़ कस्बे में मृतक का ससुराल है और वह 3 दिन पूर्व ही किशनगढ़ आया था। उसे उसका छोटा भाई छोड़ कर गया था। पीहर में रहकर ही बीमारी का इलाज करा रही बीमार पत्नी मांगी देवी से मिलने आया था। शुक्रवार देर रात तक ससुराल पक्ष के परिजनों संग बैठकर भोजन किया व देर रात तक बातें की।
तत्पश्चात मृतक ने घर के बाहर ही सोने की इच्छा जाहिर की। जिस पर ससुराल पक्ष के परिजनों ने घर के बाहर चारपाई लगा दी। मृतक सो गया उसके बाद शनिवार अलसुबह सोच के लिए घर से निकली। महिलाओं को कुछ दूरी पर ही शव पेड़ से टंगा मिला। शर्ट शव के पास ही जमी पर ही रखा हुआ था। और जूते मकान के बाहर चारपाई के समीप ही रखे मिले।
मृतक मानसिक तौर से कमजोर
मृतक के भाई नारायण मीणा ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई सूरजमल मानसिक तौर पर कमजोर था। उसकी हत्या होना प्रतीत नहीं होता है अतः हमें किसी प्रकार से किसी पर संदेह नहीं है।





No comments:
Post a Comment