Breaking News
recent

गायब मतदाता के बदले नहीं कर सकेंगे फर्जी मतदान

गायब मतदाता के बदले नहीं कर सकेंगे फर्जी मतदान
मतदान दलों के पास रहेगी ऐसे मतदाताओं की सूची
जिले में कुल 7328 है एएसडी मतदाता
धौलपुर. जिले में चिह्नित किए गए गायब मतदाताओं के बदले कोई फर्जी मतदान नहीं कर सकेगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार की है। यह सूची मतदान दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे ही कोई गायब मतदाता को वोट डालने आएगा तो उसे सूची से मिलान किया जाएगा।
अगर वह मतदाता नहीं है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन विभाग ने बीएलओ के माध्यम से चारों विधानसभा क्षेत्रों में अनुपस्थित, शिफ्टेड तथा मृत व्यक्तियों की सूचियां तैयार करवाई हैं। यह सूचियों मतदान दलों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
कहां कितने एएसडी मतदाता
निर्वाचन विभाग के अनुसार जिले में कुल 3 हजार 525 एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड तथा मृत ) मतदाता हैं। इनमें बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 1408, बाड़ी में 271, धौलपुर में 1142 तथा राजाखेड़ा में 704 मतदाता हैं।
पुष्टि होने के बाद वोट
एएसडी मतदाता अगर मतदान के दिन उपलब्ध होता है तो उसकी वहां मौजूद चुनाव एजेंटों से पुष्टि करने के बाद ही मतदान कराया जा सकेगा। इसके अभाव में वह मतदान नहीं कर सकेगा।
दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी सुविधा
जिले में कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7 हजार 135 हैं। दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। वहीं एनएसएस, स्काउट व एनसीसी के स्वयंसेवक लगाए गए हैं। इसी प्रकार पांच या पांच से अधिक दिव्यांग मतदाता वाले मतदान केन्द्रों पर एक-एक व्हीलचेयर उपलब्ध रहेगी। वहीं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए जाने के लिए वाहन उपलब्ध रहेंगे।
हर वाहन के साथ एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन मतदान केन्द्रों पर पांच से अधिक दिव्यांग है, उन पर दो स्वयंसेवक तथा पांच दिव्यांग से कम मतदान केन्द्रों पर एक स्वयंसेवक की नियुक्ति की गई है।
इन केन्द्रों रहेगा सशस्त्र बल
जिले में कुल 237 क्रिटीकल मतदान केन्द्रों के 139 भवनों पर 93 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्ति किए गए हैं। वहीं सभी भवनों पर 1-5 का केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बल का जाप्ता मौजूद रहेगा। 75 क्रिटीकल मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। 66 मतदान केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी।
जिले की सीमा सील
जिले में दूसरे प्रदेशों से संदिग्ध लोगों, सामान तथा नकदी की रोकथाम के लिए दोनों प्रदेशों की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। इसके लिए जिले में पुलिस चेक पोस्ट लगाई गई है। वहीं आबकारी विभाग की चेकपोस्ट लगाई गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.