Breaking News
recent

ब्लाइण्ड मर्डर की सुलझी गुत्थी ...सामने आया शर्मनाक कारनामा

 

कोटा. कैथून थाना क्षेत्र में नगपुरा गांव में नहर के पास 5 मई को गला रेतकर की गई अज्ञात युवक की हत्या के मामले में मृतक की पहचान कर शुक्रवार को हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बोरा खोला तो पुलिस के भी उड़ गए होश...नग्न अवस्था में महिला का मिला शव


ग्रामीण एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि नगपुरा निवासी विजयसिंह गुर्जर ने 5 मई 2019 को कैथून थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की थी कि जब में सुबह नहर की तरफ जा रहा था तो प्रभूलाल के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है जिसकी किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी।

CCTV में कैद हो गया नही तो कौन करता विश्वास...लाखों का माल छोड़ चुरा ले गया प्रोटीन

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने टीमों का गठन कर मृतक की पहचान के प्रयास किए तो मृतक की पहचान बारां जिले के कलमण्डा थाना निवासी ललित मीणा (25) के रूप में हुई। इसके बाद तकनीकी अनुसंधान में पाया गया कि घटना स्थल पर मृतक के साथ छावनी कोटा निवासी कमलेश नागर भी साथ था।

 

सरिये उठाकर ले जाने से मना किया तो करवा दिया हमला..तलवारों से लैस एक दर्जन युवको ने मचाया उत्पाद देखिये वीडियो

 

पूछताछ में सामने आया कि 4 मई को कमलेश नागर, टींकू उर्फ रामनिवास नायक निवासी खैराली जिला बारंा दोनों ललित मीणा को कोटा में किसी लड़की व पार्टी करने के नाम पर बाइक से कोटा लाए थे। दोनों ने ललित मीणा को कोटा लाकर शराब पिलाई व लड़की कैथून इलाके में होने की बोलकर कैथून क्षेत्र में नगपुरा के आसपास ले गए।

 

ललित मीणा को शराब का नशा अधिक होने पर कमलेश नागर व टीकूं उर्फ रामनिवास नायक ने ललीत मीणा के पैर पकड़े और कमलेश नागर ने चाकू से गला रेत दिया। पुलिस ने टींकू उर्फ रामनिवास नायक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी कमलेश नागर की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। पूछताछ में अवैध सम्बन्ध की बात सामने आई है ।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.