गुड़ामालानी. क्षेत्र के मेगा हाइवे पर पीपराली गांव के पास शनिवार देर रात एक खड़े ट्रक में ट्रेलर घुस गया। इस दौरान पास ही खड़ा ट्रक चालक उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार एक खराब ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान सिणधरी की ओर से आ रहे ट्रेलर के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसे पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रक आगे खड़े ट्रक का चालक जोगसिंह (28) पुत्र उकसिंह रावणा राजपूत निवासी चितलवाना, जालोर को कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।
और इधर...
बिजली के पोल पर काम करते करंट से युवक की मौत
- ठेकेदार व लाइनमैन से मिलकर घरों में लगाता था मीटर
गिड़ा. क्षेत्र के फतेहनगर जाजवा में रविवार को बिजली के पोल पर चढ कर मीटर लगा रहे एक युवक की करंट से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भोमसिंह (25) बिना शटडाउन लिए एक घर में मीटर लगा रहा था।
तभी करंट लगसे से वह गंभीर घायल हो गया। उसे गिड़ा अस्पताल लाए तबतक उसकी मौत हो गई। शव को बायतु अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
गिड़ा डिस्कॉम सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जाजवा में युवक के मौत की सूचना मिली हैं। जेईएन मौके पर गए हैं। हमारे विभाग की ओर से कोई परमिशन नहीं दी थी और ना ही कोई शटडाउन लिया था।





No comments:
Post a Comment