Breaking News
recent

पटना में भाजपा के 'शत्रु' के लिए राहुल का रोड शो, कहा- बिहार बना बेरोजगारी का सेंटर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के आखिरी चरण के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी दी है। ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पटना पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने पाटलिपुत्र से महागठबंधन की प्रत्याशी मीसा भारती (RJD) के लिए बिक्रम में प्रचार किया। वहीं, पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के लिए वह रोड शो कर रहे हैं।

राहुल का रोड शो

राहुल गांधी का यह रोड शो राजेंद्र नगर में मोईनुल हक स्टेडियम से शुरू हुआ है जो नाला रोड के ‘टी' प्वाइंट पर समाप्त होगा। राहुल गांधी के रोड शो में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, राजद नेता तेजस्वी यादव, तारिक अनवर समेत महागठबंधन के कई नेता भी मौजूद हैं।

पढ़ें- साध्वी के 'देशभक्त गोडसे' कहने पर विवाद, भड़का विपक्ष तो बीजेपी ने कहा- माफी मांगे प्रज्ञा

राहुल के निशाने पर पीएम मोदी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अच्‍छे दिन आएंगे, लेकिन नहीं आए। उन्होंने कहा था कि लोगों के खातों में 15 लाख आएंगे, लेकिन नहीं आए। राहुल ने कहा पीएम ने कहा था कि युवाओं को रोजगार मिलेंगे, लेकिन नहीं मिले। आपने बिहार को बेरोजगारी का सेंटर क्‍यों बनाया? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी राज में 20 हजार कर्ज वाला किसान जेल जाता है। कांग्रेस के राज में कर्ज के कारण जेल नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हम एक साल में 22 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देंगे। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दिया जा सकता है। राहुल ने कहा कि अगर हम सरकार में आएं तो 2019 में दो बजट होगा। एक जनरल बजट और दूसरा किसान बजट।

पढ़ें- केसी त्यागी का पलटवार: 'NDA का भरोसेमंद साथी JDU, नरेन्द्र मोदी हमारे सारथी'

न्याय से होगा सबका भला- कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैंने पांच करोड़ लोगों के खाते में पैसा डालने की योजना बनाई है। हमारी सरकार 72 हजार रुपए हर परिवार को देगी। यह है न्याय योजना। अनिल अंबानी के खाते से पहले पैसा निकाल कर जनता के खाते में डालूंगा। राहुल की रैली में तेजस्वी और तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.