Breaking News
recent

राशन वितरण व्यवस्था सम्बन्धित इस अधिकारी ने डीलर्स को यह दिए निर्देश

हेमन्त गगन आमेटा/वल्लभनगर. वल्लभनगर उपखण्ड कार्यालय के बार सभागार में उपखण्ड क्षेत्र के समस्त राशन डीलरों की बैठक आयोजित हुई । बैठक में जिला रसद अधिकारी ज्योति काकवानी द्वारा राशन वितरण में पारदर्शिता, विभागीय गतिविधियों, राशन डीलरो, उपभोक्ताओं की समस्याओं सहित कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। रसद अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा पूर्ण पारदर्शिता से राशन वितरण करने के निर्देश है इसलिए कोई शिकायत का मौका नहीं दे अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही रसद अधिकारी ने राशन डीलरो की समस्याओ का समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया। इसी बिच में पोश मशिन में शंकर स्टॉक के हिसाब का मिलान भी किया गया। बैठक को प्रवर्तन अधिकारी प्रद्युमन सिंह राणावत, विजय प्रकाश बडाला ने भी संबोधित किया। इस दौरान अशोक चोरडिया, भंवरलाल शर्मा, भीमराज मेनारिया, भुरालाल रावत, भंवरलाल जैन, परसराम अहिर, रामचन्द्र सालवी, राजू टांक सहित ऑल इंडिया फैडरेशन शॉप डीलर के सदस्य उपस्थित थे।।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.