Breaking News
recent

अमिषा पटेल, चंकी पांडे, आफताब शिवदासानी और महिमा चौधरी कुछ देर में चूरू में करेंगे रोड शो

चूरू. जिले के मतदाताओं को को लुभाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बॉलीवुड के सितारों का सहारा लिया है। चुनाव के लिए मतदान छह मई को होना है। ऐसे में तीन दिन अब शेष बचे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड के सितारे आज व कल चूरू की धरा पर रोड शो करेंगे। इनके माध्यम से राजनीतिक पार्टियां राजनीतिक समीकरणों को उलटफेर करने के मूड में है। चूरू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आठ विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो होगा। आज तीन मई को फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी दोपहर दो बजे नोहर, शाम चार बजे भादरा, दोपहर दो बजे रतनगढ़ में अभिनेत्री अमिषा पटेल, शाम चार बजे सुजानगढ़, अभिनेता आफताब शिवदासानी दोपहर दो बजे तारानगर, शाम चार बजे सरदारशहर और अभिनेता चंकी पांडे दोपहर दो बजे चूरू और शाम चार बजे सादुलपुर में रोड शो करेंगे।


सनी देओल कल आएंगे
इधर भाजपा भी बॉलीवुड के सितारों के सहारे अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने में जुटी है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्टार प्रचारक सिने अभिनेता सनी देओल ०४ मई को सुबह साढ़े आठ बजे चूरू शहर के मुख्य बाजार में रोड शो करेंगे। सनी देओल सूरतगढ़ एयरपोर्ट से हेलीकॉपटर द्वारा चूरू पहुंचेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.