एएनएम के अभाव में वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र बंद
शिव .
ग्राम पंचायत स्वामी का गांव के मतुओं की ढाणी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र एएनएम के अभाव में बीते तीन वर्षों से बंद है। ऐसे में यहां के बाशिंदों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही है। ग्रामीणों के अनुसार बढ़ी गर्मी के कारण बुजुर्गों व बच्चों में गर्मी जनित बुखार, सिर दर्द सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार नहीं मिलने से लोगों को मजबूरन किराए के वाहनों से गूंगा या शिव आना पड़ता है। इसको लेकर कई बार प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। रखरखाव के अभाव में अब यह भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है।
टीकाकरण प्रभावित
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के अभाव में सुरक्षित प्रसव तो दूर समय पर टीकाकरण भी नहीं हो पा रहा है। इससे कुछ लोग ही अपने बच्चों व महिलाओं को शिव-गूंगा ले जाकर टीकाकरण करवा रहे हैं। यहां नियुक्त एएनएम अवकाश पर है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम को चार्ज दिया गया है
ये भी पढ़े...
महाविद्यालय में समर कैंप 3 जून से
बायतु .
राजकीय महाविद्यालय बायतु में आगामी 3 जून से समय कैंप शुरू होगा। इसमें विद्यार्थियों को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण के तहत व्यक्तित्व विकास, तनाव व समय प्रबंधन तथा योग एवं ध्यान विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंजीयन आवेदन पत्र महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।





No comments:
Post a Comment