Breaking News
recent

सही वक्त पर एक साथ आएगा गठबंधन, हमारा एक ही लक्ष्य मोदी सरकार को हटानाः सैम पित्रोदा

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती द्वारा कांग्रेस को पटखनी देने के एक दिन बाद सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) आगे आए हैं। कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार सैम पित्रोदा ने ईशारा किया है कि विपक्षी दलों का 'गठबंधन' एकजुट होकर सही वक्त पर सामने आएगा।

एक मीडिया एजेंसी को दिए साक्षात्कार में सैम पित्रोदा ने इस बात पर जोर दिया कि सभी दलों का एक ही उद्देश्य है कि मोदी सरकार को हटा दिया जाए। फिर इसके लिए चाहे सीटों की संख्या पर समझौता ही क्यों न करना पड़े।

लोकसभा चुनाव 2019: इन 7 सीटों पर है दिलचस्प मुकाबला, आपको होनी चाहिए जानकारी

गठबंधन स्वयं कैसे आपसी विरोधाभास को दूर करेगा के सवाल पर पित्रोदा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें चिंता करने जैसी कोई बात है, वे (गठबंधन) सही समय पर एकसाथ हो जाएंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सभी का एक ही उद्देश्य है। वे सभी लोकतंत्र, समावेश और शांति चाहते हैं। केवल शांति के जरिये ही वे समृद्धि पा सकेंगे। अगर देश में शांति होगी केवल तभी हम नौकरियां पैदा कर सकते हैं।"

सैम पित्रोदा

उन्होंने कहा, "हम लोगों को तोड़कर नौकरियां नहीं ला सकते और हर व्यक्ति यह जानता है। मुझे गठबंधन के सदस्यों के नेतृत्व पर भरोसा है। आज भले ही वे कोई भी मोर्चा ले लें, लेकिन जब सही वक्त आएगा मुझे पूरा विश्वास है कि वे सही फैसला लेंगे।"

गौरतलब है कि बीते सप्ताह मुंबई में एक रैली को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने दावा किया था कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़कर कांग्रेस एक नया रिकॉर्ड बना रही है।

वो 10 राजनेता जो आजतक कोई भी लोकसभा चुनाव नहीं हारे

इस दावे को खारिज करते हुए पित्रोदा ने कहा, "कांग्रेस जीत रही है।" ऐसे में लड़ाई छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता कहते हुए पित्रोदा बोले, "उदाहरण के रूप में तमिलनाडु में हमारे सहयोगी को लीजिए। अगर वे 30 सीटें लेते हैं, हमारे पास 30 सीटें कम होंगी, यह बिल्कुल तर्कसंगत है। अगर महाराष्ट्र में सहयोगी दल 15-20 सीटें ले लेते हैं, तो हमारे पास 15-20 सीटें कम होंगी। इसलिए यह हमारे और सहयोगी दलों के लिए सही संयोजन है।"

मायावती, <a href=अखिलेश यादव (फाइल फोटो) " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/25/inshot_20190325_164709572_4519445-m.jpg">

कांग्रेस के नए 'समझौता' अवतार की बात मानते हुए पित्रोदा ने कहा, "यह अब बिल्कुल सही है, लक्ष्य केवल मोदी सरकार को हटाना है।"

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में (सपा-बसपा-रालोद) गठबंधन की मदद करना चाहते हैं, जिसके बाद सपा और बसपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

वायनाड हुआ 4G: चार गांधी मैदान में, राहुल के सामने Rahul और Raghul भी

इस सप्ताह प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर कांग्रेस ने ऐसे उम्मीदवार खड़े किए हैं जिससे भाजपा का वोट प्रतिशत कम हो सके। इसी तरह की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जिन सीटों पर गठबंधन के पास मजबूत उम्मीदवार नहीं है, वहां पर कांग्रेस इनकी मदद करेगी और हमारा मूल उद्देश्य मौजूदा चुनाव में भाजपा को हराना है। हालांकि सपा और बसपा प्रमुख इन बातों को अलग ढंग से ले गए।

इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था, "मैं इस तरह के बयानों पर विश्वास नहीं करता। मुझे इस बात पर बिल्कुल भरोसा नहीं है कि कांग्रेस ने किसी भी सीट पर कमजोर उम्मीदवार उतारे हैं। कोई भी पार्टी ऐसा नहीं करती। लोग उनके साथ नहीं हैं। इसलिए अब वे बहाने बना रहे हैं।" वहीं, इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि कांग्रेस के पक्ष में दिया गया वोट 'बेकार' जाएगा।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok Sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.