Breaking News
recent

ऋषभ पंत के लिए फिर दिखा गांगुली का प्यार, कहा- विश्व कप में टीम इंडिया को खलेगी कमी

कोलकाता। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने से सबसे ज्यादा दुख अगर किसी को हुआ था तो वो नाम सौरव गांगुली था। ऋषभ पंत दादा के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं और वर्ल्ड कप टीम में पंत का नाम नहीं होने से उन्हें सबसे ज्यादा दुख हुआ था। एक बार फिर सौरव गांगुली ने कहा है कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ऋषभ पंत की कमी जरूर खलेगी।

विश्व कप में खलेगी टीम इंडिया को पंत की कमी- गांगुली

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा, ‘भारत को विश्व कप में पंत की कमी खलेगी। मुझे नहीं पता कि किसके स्थान पर, लेकिन उसकी कमी खलेगी।’ आपको बता दें कि IPL में ऋषभ पंत का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 16 मैचों में 37.53 के औसत और 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए।

केदार की जगह पंत आ सकते हैं टीम में?

मीडियाकर्मियों ने गांगुली से जब पूछा कि क्या ऋषभ पंत को चोटिल केदार जाधव की जगह पर टीम में शामिल किया जा सकता है तो इसपर गांगुली ने कहा कि आप इस तरह से नहीं कह सकते। मुझे उम्मीद है कि केदार जल्दी फिट होंगे, लेकिन फिर भी पंत की कमी खलेगी। बता दें कि सौरव गांगुली आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार भी थे। दिल्ली की टीम क्वालीफायर 2 में चेन्नई के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू चुने गए हैं टीम में

ऋषभ पंत के सेलेक्शन ना होने को लेकर सौरव गांगुली पहले भी बयान दे चुके हैं। गांगुली पहले भी कह चुके हैं कि ऋषभ पंत की टीम में जगह बनती थी और टीम को वर्ल्ड कप में लेफ्ट-राइंड कॉम्बिनेशन की कमी देखने को मिलेगी। बता दें कि विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 15 मार्च को किया गया था। ऋषभ पंत के बजाए टीम में दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.