Breaking News
recent

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

गंगापुरसिटी . अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की स्मृति में लगाए गए रक्तदान शिविर उद्घाटन करते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फैडरेशन की जोनल सचिव कामरेड चंपा वर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए रक्तदान से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से लगातार 10 वर्षों से रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।


यूनियन के मंडल अध्यक्ष कॉमरेड एस.के. भार्गव ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करती है। वहीं उनके परिवार के कल्याण के लिए भी कार्य करती है। मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कहा कि शिविर में संग्रहित रक्त रिया हॉस्पिटल की ब्लड बैंक में रहेगा, जो शहर के जरूरतमंद लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहम्मद अकरम, रेलवे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतवीर सिंह डूडी एवं डॉ. महेंद्र मीणा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। इससे शरीर भी ऊर्जावान रहता है। शिविर में सामाजिक संगठनों का मानवता की सेवा करने के लिए सम्मान किया गया।

इसमें लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, श्याम परिवार, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, श्वेताम्बर जैन नवयुग मंडल, खंडेलवाल सोशल ग्रुप, स्काउट गाइड, अब्बासी समाज, मानव सेवा संस्थान, अपना घर सेवा समिति, दिगंबर जैन महिला सोशल ग्रुप, ब्राह्मण समाज, रेलवे पेंशनर्स यूनियन आदि का वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर दलजीत राजावत, हरिप्रसाद मीणा, गजानंद शर्मा, राजेश चाहर, शरीफ मोहम्मद, श्रीप्रकाश शर्मा, सुधींद्र मिल्की, रहमतुल्लाह, लियाकत अली, अशोक शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा, श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष रितेश पल्लीवाल, अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. एन आर मीणा, रमेश पट्टी वाले, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष देवेंद्र जैन, खंडेलवाल सोशल ग्रुप के सुनील खंडेलवाल, मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक नरूका, पेंशनर्स यूनियन के देवी सिंह मीणा, लकी स्काउट लीडर, चोखे लाल, डॉ. विवेक रंजन, दीपिका सिंहल, ममता जैन, निशा जैन आदि मौजूद रहे। संचालन लोको शाखा के अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने किया।


भीषण गर्मी में 178 ने किया रक्तदान


अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की स्मृति में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से रेलवे अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं का जोश देखते ही बना। शिविर के उद्घाटन से पहले ही रक्तदान प्रारंभ हो गया और शाम 5 बजे तक लगातार चलता रहा। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि इस दौरान भीषण गर्मी के बावजूद 178 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इनमें 127 रेल कर्मचारी एवं 51 व्यक्ति विभिन्न संस्थाओं से रक्तदान करने पहुंचे। इस दौरान 17 महिलाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया। लोको पायलट वीरेंद्र राणा अपनी पत्नी कृष्णा राणा और दोनों जुड़वा बेटियों के साथ रक्तदान करने पहुंचे।

रिया ब्लड बैंक के इंचार्ज परमानंद सोनी और उनकी टीम ने संग्रहित करने के काम को अंजाम दिया। इस बीच 11 बजे ब्लड बैंक के ब्लड बैग समाप्त होने के कारण आधे घंटे तक रक्तदान रोका गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फैडरेशन की जोनल सचिव कॉमरेड चंपा वर्मा एवं यूनियन के मंडल अध्यक्ष एस के भार्गव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नरेंद्र जैन, श्रीप्रकाश शर्मा, राजेश चौहान, शरीफ मोहम्मद, हरिप्रसाद मीणा, दलजीत राजावत, सुधींद्र मिल्की, वीरेंद्र मीणा, डॉ. सतवीर डूडी, डॉ. महेंद्र मीणा, डॉ. विवेक रंजन, डॉ. मोहम्मद अकरम, दीपक नरूका, डॉ. एन आर मीणा आदि मौजूद रहे।

gangapurcity newsgangapurcity news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.