...और मतदान से वंचित रह गए पुलिसकर्मी
सीकर. मतदान कराने खातिर मतदान स्थल के लिए रवाना हुए पुलिसकर्मी अपना ही वोट डाल नहीं पाए। इसको लेकर पुलिस के जवानों ने शनिवार को पुलिस लाइन में इसका विरोध भी जताया। लेकिन, बाद में अधिकारियों ने मामले को शांत कर दिया और पुलिसकर्मियों को मतदान स्थल के लिए रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में शनिवार को उन पुलिसकर्मियों का मत डलवाया गया। जिनको ड्यूटी के लिए मतदान स्थलों पर जाना था।
लाइन के जवानों का कहना था कि उनको वोट डालने से इसलिए वंचित कर दिया गया। क्योंकि उनके मतपत्र के लिफाफे भिजवाए ही नहीं गए। समस्या जब मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने रखी तो उन्होंने भी मतपत्र नहीं मिलने की बात कहकर टाल दिया।
भयमुक्त मतदान के लिए फ्लैग मार्च
नीमकाथाना. उपखण्ड सहित गांवों में शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सीई रामावतार सोनी, कोतवाली थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, राजस्थान पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने कपिल मंडी, सुभाष मंड़ी, खेतड़ी मोड़ आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।
श्रीमाधोपुर. कस्बे समेत अन्य स्थानों पर एआरओ लक्ष्मीकान्त गुप्ता, एडिशनल एसपी शालिनी सक्सेना, डीवाईएसपी गौरीशंकर शर्मा व थानाधिकारी लाल सिंह यादव के नेतृत्व में आरएसी व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं मूंडरू में भी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। थानाधिकारी ने सीएलजी के सदस्यों व प्रबुद्धजनों से मतदान के दौरान संदिग्ध तथा अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर सख्त नजर रखने तथा पुलिस को तत्काल सूचित किए जाने की अपील की।
रींगस. कस्बे व आसपास के गांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारका प्रसाद, सीओ बूचीनाथ व रींगस थानाधिकारी शीशराम ओला के नेतृत्व में पुलिस के जवानों व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। पलसाना. कस्बे में पुलिस व एसएसबी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। रानोली थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
दांतारामगढ़ एएसपी महेश कुमार, एसडीएम अशोक कुमार रणवा, डिप्टी एसपी रामनिवास, थाना प्रभारी श्रीराम आदि ने विस क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अजीतगढ़ क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च किया गया।





No comments:
Post a Comment