बीकानेर . शहर के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने स्कूल के शिक्षक, प्रिंसिपल और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के खिलाफ अभद्र व्यवहार तथा छेड़छाड़ करने के आरोप में रविवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।
शिक्षिका का आरोप है कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने पर प्रिंसिपल और डीईओ ने कार्रवाई करने की बजाय उसे ही प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने कहा कि शिक्षिका ने वर्ष २०१७ से प्रताडि़त करना बताया है। आरोप है कि वर्ष २०१८ में भी राजकीय लेडी एल्गिन स्कूल के शिक्षक राजेश ने उससे छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा हर्ष से तथा माध्यमिक शिक्षा जिला अधिकारी उमाशंकर किराडू से की। दोनों ने ही अनसुना कर दिया। तीनों ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़छाड़, प्रताडऩा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीईओ बोले- वे लम्बे समय से बीमार
उधर, डीईओ उमाशंकर किराड़ू का कहना है कि वह लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं। तीन महीने से तो अवकाश पर हैं। शिकायतकर्ता से वे कभी मिले ही नहीं और ना ही कोई शिकायत मिली।





No comments:
Post a Comment