Breaking News
recent

नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

गंगापुरसिटी . विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की ओर से सोमवार को मिनी सचिवालय पर नारेबाजी कर राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान छाण में निर्दोष लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में रोष जताया गया।


बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख रिंकू सिंह ने बताया कि छाण कस्बे में एक किसान ट्रैक्टर से मंडी से आ रहे थे। उनको कुछ लोगों ने जबरन रोका व उनके साथ गली-गलौच करते हुए अपशब्द कहे। गाली-गलौच करने वालों को समझाने जब अन्य लोग गए तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीन जनों की हालत गंभीर है।

ज्ञापन में कहा कि इस प्रकरण से जुड़े सभी दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। ऐसा नहीं होने पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुरेश गुर्जर, सुरेश सेंगर, सीताराम गुर्जर, दर्शन सिंह गुर्जर, अमर सिंह सैनी, शिवो चौबे, नागेश शर्मा, अशोक कडेला, रिजुल गर्ग, मोहन लाल प्रजापत, मुनेश गुर्जर, मनोज पंडित आदि मौजूद रहे।


निष्पक्ष जांच की मांग


हिन्दुस्तान शिव सेना सदस्यों ने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिन्धी उर्फ जीतू भैया के खिलाफ दर्ज मामले को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उपखंड अधिकारी विजेन्द्र मीना के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में तहसील अध्यक्ष अनिल मित्तल, चमन गुप्ता, आदित्य सिंह जादौन एवं रोहित शर्मा ने बताया है कि छाण गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में जीतू घायलों की कुशलक्षेम पूछने गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन समाचार पत्रों से पता चला कि उनके खिलाफ मानटाउन थाने में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के सम्बन्ध में मामला दर्ज किया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि संगठन की ओर से कोई पोस्ट नहीं डाली गई। संगठन पुलिस जांच में सहयोग को तैयार है। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.