Breaking News
recent

पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

सवाईमाधोपुर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड सवाई माधोपुर के तत्वावधान में ईको क्लब राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुरखिलचीपुर में जुगराज बैरवा ईको क्लब प्रभारी एवं स्काउट स्वयंसेवकों ने बुधवार को पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए छायादार वृक्षों तथा सार्वजनिक स्थानों पर परिण्डे बांधे। अभियान का आगाज विद्यालय परिसर से किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि सावित्री मीना सरपंच, मुकेश सैनी उपसरपंच ग्राम पंचायत खिलचीपुर,रविन्द्र चर्वदा प्रधानाध्यापक राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर, मदन मोहन मित्तल व्याख्याता, दीपिका व बृज लाल मीना आदि मौजूद थे।


दगम्बर जैन नेमिनाथ सोशल ग्रुप के तत्वावधान में गुरुवार को आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन नेमिनाथ अतिशय क्षेत्र दीवानजी की नसिया में पीने के लिए परिंडा एवं चुगने के लिए चुग्गे की व्यवस्था की गई। सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीणकुमार जैन ने बताया कि सदस्यों ने परिंडों में नियमित रूप से जल भरने का संकल्प लिया। इस मौके पर अशोक पांड्या, सुमत जैन पल्लीवाल, श्रवण कुमार लोंग्या, सुगनचंद पहाडिय़ा, निर्मला श्रीमाल, इंद्रा श्रीमाल, मंजू पहाडिय़ा आदि मौजूद थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.