Breaking News
recent

मौसम अलर्ट: अंधड़ की आगोश में रहेंगे जालोर-सिरोही

मौसम विभाग की चेतावनी जारी, लगातार रहेगा बदलाव

जालोर. मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक अंधड़ व बारिश की चेतावनी जारी की है।इसके तहत जालोर-सिरोही व पाली समेत अन्य कई जिले भी प्रभावित होंगे।तीस से चालीस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया गया है।मौसम विभाग के अनुसार १५ व १६ मई को विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी, मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम के इस बदलाव से कई जिले प्रभावित हो सकते हैं। जालोर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर शामिल है। १५ मई को सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, अजमेर समेत पूर्वी राजस्थान के अन्य जिले प्रभावित रहने का अनुमान है।


तेज धूप ने किया बेहाल
उधर, मंगलवार को आसमान साफ रहा।तेज धूप खिली रहने से लोग दिनभर बेहाल रहे।भीषण गर्मी और उमस ने तड़पाया। गर्मी के कारण लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।हालांकि तेज हवा चलती रही, लेकिन हवा में गर्माहट कम थी।इससे लोगों ने लू के थपेड़ों से राहत का अहसास किया।

भारी पड़ रही बिजली कटौती
गत दो-तीन दिन तक अंधड़ व बारिश का दौर जारी रहने से कई जगह नुकसान हुआ है। कई जगह बिजली पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।गांवों में घंटों तक बिजली गुल रहती है। गर्मी व उमस के दौर में बिजली कटौती लोगों को भारी पड़ रही है। कई गांवों में रात-रातभर बिजली गुल रहती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.