पाली/रायपुर मारवाड़। राज्य भर में बदमाशों को देशी कट्टा व पिस्टल के साथ कारतूस सप्लायर गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रायपुर पुलिस ने इस आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा द्वारा जारी जिला टॉप टेन सूची में शामिल कर रखा था। रायपुर थानाप्रभारी व टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
थानाप्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि 28 जुलाई 2018 को झूठा गांव से पुलिस ने देशी कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ महेंद्र जाट व देवाराम को गिरफ्तार किया गया था। यह अवैध हथियार मनोहरनाथ से खरीदना बताया था। पुलिस ने मनोहर को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब कड़ी से कड़ी जोड़ी तो सामने आया कि अवैध हथियार सप्लायर गिरोह का मुख्य सरगना भरतपुर के बलोठ नदबई निवासी अंकित प्रकाश शर्मा पुत्र वेदप्रकाश शर्मा है। अहमदाबाद से आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया। अंकित के खिलाफ सेंदड़ा, जवाजा, ब्यावर सहित राज्य के विविध जिलों के थानों में अवैध हथियार सप्लाई, अपहरण व मारपीट के कई मामले दर्ज है।
तत्कालीन थानाप्रभारी पर लगे थे आरोप
अंकित की गिरफ्तारी को लेकर रायपुर थाने के ही तत्कालीन थानाप्रभारी विवादों से घिर गए थे। उन पर अंकित को चार दिन तक बगैर गिरफ्तारी दिखाए थाने में रखने व थाने से आरोपी के भाग जाने के आरोप लगे थे।





No comments:
Post a Comment