Breaking News
recent

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे गैंग रेप पीडि़त के घर, पीडि़त व परिवार से कर रहे बातचीत

अलवर. थानागाजी गैंग रेप पीडि़त से मिलने कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी थानागाजी पहुंचे। राहुल गांधी हैलीपेड से सीधे गैंग रेप पीडि़त से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। राहुल गांधी पीडि़त व उनके परिवार जन से बात कर रहे हैं। करीब 15से 20 मिनट पीडि़त व उनके परिवार से मिलने के बाद वे मीडिया से इस मुद्दे पर बात करेंगे। राहुल की पीडि़त से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साथ रहेंगे। अन्य लोगों को पीडि़त के घर से 100 मीटर दूरी पर रोका गया है। पीडि़त और उनके परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी मीडिया से बात करेंगे। इसके लिए अलग से मीडिया हाउस बनाया गया है। राहुल गांधी का बुधवार को थानागाजी पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वे नहीं आ पाए।

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस पूरे इंतजामों के लिए पुलिस, एसटीएफ और आरएसी के करीब 225 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें करीब तीन एएसपी, पांच डीएसपी और दस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई। प्रशासन के अधिकारी भी इंतजामों में लगे हुए। इसके अलावा हैलीपेड और पीडि़ता के घर के आसपास बेरिकेड्स और टैंट आदि लगाए गए हैं।

ये नेता पहुंचे हैलीपेड पर

राहुल गांधी की अगुवाई करने के लिए हेलीपेड पर स्थानीय विद्यायक कान्ति प्रसाद मीना, मंत्री ममता भूपेश, मंत्री टीका राम जूली, रामगढ़ विधायक सफिया जबेर, राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीना, बानसूर विधायक शंकुतला रावत सहित अन्य नेता हैलीपेड पर मौजूद रहे



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.