Breaking News
recent

स्कूल के कमरे में तूड़ा भर दिया

स्कूल के कमरे में तूड़ा भर दिया

गोविन्दगढ़ क्षेत्र में एकीकृत किए गए विद्यालयों के खाली हुए भवनों को अतिक्रमियों ने कब्जा कर लिया है। ग्राम पंचायत में नसवारी में राजीव गांधी सेवा केंद्र के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के खाली भवन की स्थिति भी कुछ प्रकार की दिखाई दी और इस विद्यालय के सभी कक्षा-कक्षों में अतिक्रमियों ने पशुचारा भरने के बाद गेट पर अपना ताला भी जड़ रखा है। ग्रामीणों का कहना है इस विद्यालय के बंद होने से ढाणी के दर्जनों बच्चे पढा़ई छोड़ कर अपने घरों पर बैठे हैं प्राथमिक विद्यालय को सरकार ने माध्यमिक विद्यालय में मर्ज कर दिया था। विद्यालय भवन के तीन कक्षा-कक्षों में पिछले कई वर्षी से पशु चारा भरा हुआ है।

सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा

शानदारकई सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

इस बार कक्षा १२ वीं के परिणाम में कई सरकारी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत: प्रतिशत रहा है।

विज्ञान संकाय में इन विद्यालयों में राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय यशवंत, बहादुरपुर, गोविन्दगढ़, मातौर, पृथ्वीपुरा, जखराना, पिनान, हमीरपुर, शेरपुर, हल्दीना, घीलोठ, चांदपुर, माजरी कला, कोटकासिम, दरीबा, बालिका तिजारा, चतरपुरा, धमरेड़, देवली, तसई, उमरैण, कठूमर, मालाखेड़ा, बीजवाड़ चौहान, प्रतापगढ़, परवैणी, बालिका रामगढ़ व मांढण, मतलबास, अकबरपुर, कोहराना, करनीकोट, नीमूचाना, खेड़ा कल्याणपुरा, भूपसेड़ा, असलीमपुर, बालिका खैरथल, मोजपुर, खानपुर अहीर व ढिंगावड़ा है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रहे रविकांत शर्मा का कहना है कि कई सरकारी स्कूलों ने अपने परिणाम में सुधार किया है।

इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में नवीन स्कूल अलवर का ८७, यशवंत का ६७, प्रताप का ८३.९३, रामगढ़ का ८०, बहरोड़ का ८०, रैणी का ८०, टहला का ७५ बडौदामेव का ७५ प्रतिशत परिणाम रहा। इसी प्रकार जिन स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा उनमें साहडोली, रसगन, गोविन्दगढ़, प्रतापगढ़, अलावड़ा, बीबीरानी, शाहजहांपुर, बानसूर, हरसौली, कोटकासिम, बालिका तिजारा, मुंडावर, बर्डोद, खेरली, थानागाजी, मुबारिकपुर, किशनगढ़बास हैं।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.