Breaking News
recent

गुजरात से झालावाड़ जा रहे मछुआरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, डेढ दर्जन घायल

 

भीलवाड़ा।
गुजरात से झालावाड़ पिकअप में सवार होकर जा रहे मछुआरे चित्तौड़गढ़—कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काटूंदा मोड से आगे रविवार दोपहर गाय सामने आ आने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसमें दो जनों की मौत हो गई तथा करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें मांडलगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हादसे में भदाई साहनी 48 व परीछन साहनी 38 की मौत हो गई तथा दस जने घायल हो गए। जिन्हें मांडलगढ़ के सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं जो मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। शनिवार शाम 6 बजे ये लोग पिकअप में सवार होकर गुजरात से झालावाड़ के लिए रवाना हुए थे। हादसे से लगभग 15 मिनट पूर्व काटूंदा मोड़ पर चाय पीने के लिए रुके थे। थोड़ा आगे चलते ही गाय सामने आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। घटना की जानकारी के लिए पुलिस उप अधीक्षक रामनिवास यादव पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। तीन गंभीर घायलों को भीलवाड़ा रैफर किया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.