Breaking News
recent

महावीर पार्क में बच्चों के लिए चलेगी टॉय ट्रेन, फव्वारे होंगे दुरुस्त

महावीर पार्क में बच्चों के लिए चलेगी टॉय ट्रेन, फव्वारे होंगे दुरुस्त
कलक्टर पहुंचे महावीर पार्क, कलक्ट्रेट कैम्पस का अवलोकन
बाड़मेर. महावीर पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही आमजन के लिए ओपन जिम खोला जाएगा। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर के साथ महावीर पार्क के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका के 15 मई के अंक में प्रकाशित समाचार 'छुट्टियां होते ही बच्चे दौड़े पार्क की ओर, पर यहां तो टूटे झूले, बंद फव्वारेÓ पर पहल करते हुए बुधवार सुबह की पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते कहा कि फाउंटेन के पौंड में गंदगी कैसे जमा है, इसे तुरंत हटाकर शुरू करवाएं। उन्होंने कहा कि फव्वारे शुरू करवाने के साथ बच्चों के लिए विशेष रूप से पार्क विकसित किया जाए। उन्होंने पार्क परिसर की सभी लाइटें भी शुरू करने के निर्देश दिए।
-----------------

कलक्ट्रेट कैम्पस का निरीक्षण
पार्क के निरीक्षण से पहले कलक्टर ने कलक्ट्रेट कैम्पस निरीक्षण में दोनों प्रवेश द्वार नए सिरे से बनवाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डिजाइन एवं तकमीना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने आयुक्त पवन मीणा को कैम्पस के साथ बाड़मेर शहर में नालों की सफाई करवाने तथा फेरो कवर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, अधिशाषी अभियंता महावीर बोहरा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलक्टर ने चखा अन्नपूर्णा रसोई का नाश्ता
कलक्टर जब महावीर पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां अन्नपूर्णा रसोई के वाहन की खाने की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने सुबह मिलने वाला नाश्ता चखा, जिसकी गुणवत्ता अच्छी मिली। इस दौरान सनावड़ा के ग्रामीणों से नाश्ते व खाने का फीडबैक लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.