चित्तौडग़ढ़. लोकसभा चुनाव में दो चरणों में हुए राजस्थान के सभी 25 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वृद्धि चित्तौडगढ़़ संसदीय क्षेत्र में दर्ज की गई है। राज्य में पहले चरण में 29 अप्रेल को 13 संसदीय क्षेत्र एवं दूसरे चरण में 6 मई को 12 संसदीय क्षेत्रों में मतदान के बाद निर्वाचन विभाग ने राज्य की सभी 25 संसदीय क्षेत्रों में मतदान से जुड़े अंतिम आंकड़े जारी किए है। राज्य के सभी संसदीय क्षेत्रों में पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक मतदान हुआ है। राज्य में इस बार 66.07 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के 63.02 प्रतिशत की तुलना में 3.05 प्रतिशत अधिक है। राज्य में मतदान प्रतिशत की दृष्टि से प्रथम तीन स्थान पर गंगानगर, बाड़मेर व बांसवाड़ा है लेकिन चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में पिछले चुनाव की तुलना में 7.86 प्रतिशत मतदान प्रतिशत वृद्धि हुई जो राज्य में सबसे अधिक है। संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड 72.17 प्रतिशत मतदान के पीछे बड़ा कारण मतदाता जागरूकता अभियान से बने माहौल को माना जा रहा है। चित्तौडग़ढ़ में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 64.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल मतदान प्रतिशत के आधार पर चित्तौडग़ढ़ जिला राज्य में चौथे स्थान पर है। मतदान प्रतिशत में वृद्धि में दूसरा स्थान राजसमन्द संसदीय क्षेत्र को मिला है जहां पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 7.04 प्रतिशत मत अधिक पड़े है। मतदान प्रतिशत में सबसे पीछे रहने वाला करौली संसदीय क्षेत्र मत प्रतिशत वृद्धि दर में भी सबसे कमजोर रहा है। यहां 55.06 प्रतिशत मत पड़े जो राज्य में न्यूनतम है एवं मतदान वृद्धि दर भी मात्र 0.36 प्रतिशत रही।
..................
नहीं हुआ अव्वल व फिसड्डी में कोई बदलाव
राज्य में मतदान को लेकर जारी आंकड़ो में रोचकक तथ्य ये है कि मत प्रतिशत की दृष्टि से अव्वल एवं फिसड्ी संसदीय क्षेत्रों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्ष 2014 की तरह इस बार के चुनाव में भी राज्य में सर्वाधिक मतदान में गंगानगर प्रथम व बाड़मेर द्वितीय रहे तो सबसे कम मतदान में भी पिछले लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी करौली 25वें व भरतपुर 24 वें स्थान पर रहा।
...................................
सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वृद्धि वाले तीन संसदीय क्षेत्र
संसदीय क्षेत्र वर्ष 2019 वर्ष 2014 मत में वृद्धि
चित्तौडग़ढ़ 72.17 64.31 7.86
राजसमन्द 64.63 57.59 7.04
जोधपुर 68.41 62.22 6.99
सर्वाधिक मतदान वाले तीन संसदीय क्षेत्र
संसदीय क्षेत्र मत प्रतिशत
गंगानगर 74.39
बाड़मेर 73.12
बांसवाड़ा 72.81
सबसे कम मतदान वाले तीन संसदीय क्षेत्र
संसदीय क्षेत्र मत प्रतिशत
करौली 55.06
भरतपुर 58.81
बीकानेर 59.24
...............
राज्य में 25 संसदीय क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वृद्धि चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में होना खुशी की बात है। इसका पूरा श्रेय यहां के जागरूक मतदाताओं को जाता है,जिन्होंने मतदान दिवस को महात्यौहार मानते हुए उत्साह से अपना कर्तव्य निभाया। मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप अभियान के तहत हुई गतिविधियां व विभिन्न संगठनों के मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रमों ने भी चित्तौडग़ढ़ क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदान में अहम भूमिका निभार्ई।
शिवांगी स्वर्णकार,जिला निर्वाचन अधिकारी, चित्तौडग़ढ़





No comments:
Post a Comment