Breaking News
recent

ग्रीष्मावकाश में कक्षाएं चलाईं तो खतरे में मान्यता

गंगापुरसिटी . ग्रीष्मावकाश में कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों के प्रति शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसके लिए शिक्षाधिकारियों की ओर से विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर नोटिस दिए जा रहे हैं।


मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना के नेतृत्व में गुरुवार को अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी इन्द्रेश तिवाड़ी एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संतोष सोनी ने शहर में संचालित गुरूकुल शिक्षण संस्थान, क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, डीएस साइंस एकेडमी एवं नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में कक्षाओं का संचालन पाए जाने पर संस्था प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।
होगी कार्रवाई
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना ने बताया कि ग्रीष्मावकाश मेें कक्षाएं संचालित नहीं करने के लिए विभाग की ओर से सभी निजी विद्यालयों को पाबंद किया गया है। यदि ग्रीष्मावकाश में किसी भी विद्यालय में कक्षाओं का संचालन होना पाया जाता है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय की मान्यता भी निरस्त की जा सकती है।


बाल-वाहिनी की सूचना दें


सीडीईओ ने सभी संस्था प्रधानों से विद्यालय की ओर से संचालित बाल वाहिनियों की सूचना संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ७ दिन में जमा कराने के लिए कहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.