गांव दो बीएमएम के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को बालसभा के दौरान पशुओं के उत्पात मचाने से एक बार अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पास ही स्थित एक मंदिर तक भिजवा दिया। जिससे पशुओं के उत्पात मचाने से बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहां खड़ी बीरमाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के के व्याख्याता की जीप को अवश्य नुकसान पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दो बीएमएम के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बालसभा गुरुवार को गांव के गुवाड़ में चल रही थी। इस दौरान पास ही खड़े आवारा पशुओं की आपसी लड़ाई शुरू हो गई। अचानक हुई पशुओं की इस लड़ाई से शिक्षकों और विद्यार्थियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना के दौरान शिक्षकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चों को पास ही स्थित एक मंदिर मे आश्रय दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित बीरमाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता रणजीत कुमार की जीप को निराश्रित पशुओं ने काफी नुकसान पहुंचाया । घटना के बाद ग्रामीणों ने बाल सभा का विरोध किया और बाल सभा को स्थगित कर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।





No comments:
Post a Comment