चित्तौडग़ढ़. सैनिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय पश्चिम क्षेत्रीय अंतर सैनिक स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार थी। विशिष्ट अतिथि सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल राजेश राघव थे। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एमएच नाशित व उपप्राचार्य लेफ्टिनेंट कमांडर मनीष चौधरी, प्रतियोगिता के संयोजक नितीश भट्टाचार्जी, उप संयोजक जोएल एलिस ने अतिथियों का स्वागत किया।
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबॉल में सैनिक स्कूल रेवाड़ी ने सैनिक स्कूल बालाचडी को 2-0 से व सैनिक स्कूल सतारा ने सैनिक स्कूल चित्तौडग़ढ़ को 2-0 से हराया। हॉकी में सैनिक स्कूल रीवा ने सैनिक स्कूल चित्तौडग़ढ़ को 3-2 से व सैनिक स्कूल बालाचडी ने सैनिक स्कूल रेवाड़ी को 3-1 से हराया. फुटबॉल सब जूनियर में सैनिक स्कूल चित्तौडग़ढ़ ने सैनिक स्कूल सतारा को 3-1 से हराया। फुटबॉल जूनियर में सैनिक स्कूल सतारा ने सैनिक स्कूल रीवा को 6 -0 से हराया। बास्केटबॉल में सैनिक स्कूल चित्तौडग़ढ़ ने सैनिक स्कूल रेवाड़ी को 30-28 से व सैनिक स्कूल रीवा ने सैनिक स्कूल सतारा को 6 3-30 से हराया।
प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल रेवाड़ी (हरियाणा) 27 अंकों के साथ प्रथम, सैनिक स्कूल बालाचडी (गुजरात) 26 अंको के साथ दूसरे व सैनिक स्कूल चित्तौडग़ढ़ 25 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही। हॉकी में बेस्ट प्लेयर सैनिक स्कूल सतारा का कैडेट नीलेंद्र प्रताप, बास्केटबॉल में सैनिक स्कूल रीवा का कैडेट शिवम यादव, फुटबॉल सब जूनियर में सैनिक स्कूल चित्तौडग़ढ़ का कैडेट रोहन फौजदार, फुटबॉल जूनियर में सैनिक स्कूल रेवाड़ी का कैडेट अश्वनी व वॉलीबॉल में सैनिक स्कूल रेवाड़ी का कैडेट साहिल शर्मा रहे। बेस्ट गोलकीपर का खिताब फुटबॉल सब जूनियर में सैनिक स्कूल बालाचडी का कैडेट अंकित कुमार, फुटबॉल जूनियर में सैनिक स्कूल रेवाड़ी का कैडेट सौरव, हॉकी में सैनिक स्कूल रीवा का कैडेट श्यामसुंदर ने जीता। मुख्य अतिथि स्वर्णकार ने विजेता सैनिक स्कूल को ट्रॉफी प्रदान की।
प्रतियोगिता में रेफरी का कार्य चित्तौडग़ढ़ जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों ने किया। अंत में स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एमएच नाशित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।





No comments:
Post a Comment